ICSE, ISC Result 2019: ICSE/10वीं का रिजल्ट घोषित, cisce.org पर करें चेक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 15:19 IST2019-05-07T15:07:28+5:302019-05-07T15:19:30+5:30
ICSE, ISC Result 2019: इस साल आईसीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org है। यहां आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ICSE, ISC Result 2019: ICSE/10वीं का रिजल्ट घोषित, cisce.org पर करें चेक
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड (CISCE)ने मंगलवार (7 मई) को ICSE/10वीं का रिजल्ट (ICSE Result) जारी कर दिया है। यह रिजल्ट करीब 3 बजे जारी हुआ। यह जानकारी बोर्ड के अधिकारी ने प्रेस कॉंफ्रेंस में दिया है। ICSE के छात्र CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर क्लिक अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही CISCE बोर्ड ने ISC/12वीं का भी रिजल्ट जारी किया है।
इस साल आईसीएसई 10वीं क्लास की परीक्षाएं 26 फरवरी से 28 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही आईएससी क्लास की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च 2019 तक आयोजित कराई गई थी।
यूं करें ICSE, ISC Result 2019 की जांच
1. छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
2. यहां होमपेज पर ICSE 10th Result 2019 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. छात्र नाम और रोल नंबर व पूछी हुई जानकारियां दर्ज करें।
4. कुछ देर बाद आपका रिजल्ट आपके होमस्क्रीन पर होगा।
5. इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें।