12 सितंबर को होंगे DUSU चुनाव, NSUI और ABVP का खेल बिगाड़ सकती है AAP की छात्र विंग

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: August 25, 2018 20:10 IST2018-08-25T20:07:10+5:302018-08-25T20:10:52+5:30

दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछली बार एबीवीपी ने सबसे ज्यादा पद जीतने में सफल रही थी।

DU Student Union election held on 12 Sept | 12 सितंबर को होंगे DUSU चुनाव, NSUI और ABVP का खेल बिगाड़ सकती है AAP की छात्र विंग

फाइल फोटो

नई दिल्ली, 25 अगस्तःदिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ (डूसू) चुनावों का ऐलान शनिवार हो गया है। सत्र 2018-19 के लिए छात्रसंघ चुनाव आगामी 12 सितंबर होंगे। शनिवार जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक नामांकन भरने की आखिरी तारीख 4 सितंबर दोहपर 3 बजे तक रखी गई है। इसके बाद चार सितंबर को ही भरे गए नामांकन फॉर्म को जांच भी लिया जाएगा। शाम छह बजे तक सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। जबकि नामांकन वापस करने के लिए 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक का मौका दिया जाएगा।

इसके बाद उम्मीदवारों की आखिरी सूची पांच सितंबर को सायं पांच बजे जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 सितंबर को डूसू चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। डे क्लासेस के लिए चुनाव सुबह 8:30 से दोपहर 1 बजे कराया जाएगा। जबकि इवनिंग क्लासेस के लिए दूसरी पाली का मतदान दोपहर बाद 3 बजे से सायं 7:30 बजे तक होंगे।

हालंकि डीयू प्रशासन ने यह अभी घोषित नहीं किया है कि डूसू चुनाव के परिणाम किस तारीख को, कितने बजे और कहां जारी किए जाएंगे। हालांकि इलेक्‍शन संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बॉटनी डिपार्टमेंट स्थित रूम नं. 1 में मुख्य चुनाव अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। जबकि किसी भी तरह महत्वपूर्ण काम के लिए सेंट्रल काउंसिल का गठन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डूसू के चुनाव दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजनीति की पार्टियों के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। क्योंकि चाहे कांग्रेस की छात्र ईकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) हो या फिर भारतीय जनता पार्टी की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दोनों ही इस चुनाव को जीतने में पूरा दमखम लगा देती हैं। दिल्ली में होने के चलते इन चुनावों पर सीधे पार्टी आलाकमान की भी नजर होती हैं। इन दिनों दोनों ही पार्टी का ध्यान युवाओं पर है। इसलिए दोनों पार्टियां इन चुनावों में पूरा जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह चर्चा में है कि इस बार आम आदमी पार्टी भी अपनी छात्र ईकाई का गठन कर मैदान में उतार सकती है। पिछले चुनावों में एबीवीपी कई महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

Web Title: DU Student Union election held on 12 Sept

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे