DU Cut off 2019: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने जारी की कटऑफ, यहां जानिए कब हैं इंटरव्यू?

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2019 14:25 IST2019-06-25T14:25:21+5:302019-06-25T14:25:21+5:30

DU Cut off 2019: यह कटऑफ दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ नहीं आती है। इसके पीछे अल्पसंख्यक कॉलेज होने के कारण बताया जाता है। सेंट स्टीफंस अलग से कटऑफ अलग जारी करता है। 

DU Admissions 2019: St Stephen's College released cut-off list and interview date | DU Cut off 2019: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने जारी की कटऑफ, यहां जानिए कब हैं इंटरव्यू?

File Photo

सेंट स्टीफंस कॉलेज ने कटऑफ जारी कर दी। इस साल कॉलेज ने बीए कॉमर्स 98 और इतिहास कॉमर्स 98.5 फीसदी कट ऑफ दी है। इस बार करीब 19 हजार, 862 आवेदक थे। बता दें कि यह कटऑफ दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ नहीं आती है। इसके पीछे अल्पसंख्यक कॉलेज होने के कारण बताया जाता है। सेंट स्टीफंस अलग से कटऑफ अलग जारी करता है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सेंट स्टीफंस कॉलेज 26 जून को एडमिट कार्ड जारी करेगा। छात्र विभाग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, 28 जून को इंटरव्यू लिए जाएंगे। यह कॉलेज 400 सीटों के लिये एडमिशन देता है। 

पाठ्यक्रमों का कटऑफ

1- बीए: 98% (कॉमर्स), 96.5% (ह्यूमैनिटीज), 98% (साइंस)

2- इकोनॉमिक्स: 98.75% (कॉमर्स), 98.5% (ह्यूमैनिटीज), 97.75% (साइंस)

3- अंग्रेजी: 98.75% (कॉमर्स), 98.25% (ह्यूमैनिटीज), 98.75% (साइंस)

4- गणित: 97.5 (कॉमर्स), 96.75 (ह्यूमैनिटीज), 97.75 (साइंस)

5- इतिहास: 98.5%  (कॉमर्स), 97.25% (ह्यूमैनिटीज), 98.5% (साइंस)

6- फिलॉसफी: 97 (कॉमर्स), 97 (ह्यूमैनिटीज), 96.5% (साइंस)

7- संस्कृत: 65% (कॉमर्स), 65% (ह्यूमैनिटीज), 65 (साइंस)

8- केमिस्ट्री: 96.33 % (पीसीएम)

9- फिजिक्स: 96.66%  (पीसीएम)

10- बीएससी प्रोग्राम विथ केमिस्ट्रीः 95% (पीसीएम)

11- बीएससी प्रोग्राम विथ कंप्यूटर साइंसः 96.66%

जानिए दिल्ली विश्वविद्यालय कब करेगा कटऑफ जारी?

वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपने विभिन्न कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ सूची 28 जून को जारी करेगा। विश्वविद्यालय ने बुधवार को संशोधित दाखिला समय-सारिणी की घोषणा की। इससे पहले विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तारीख को बढ़ाकर 22 जून कर दिया था क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसे दाखिले में पिछले साल के योग्यता मानदंड का पालन करने का आदेश दिया था।  स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ सूची 28 जून को, दूसरी चार जुलाई को, तीसरी नौ जुलाई को, चौथी 15 जुलाई और पांचवीं 20 जुलाई को जारी होगी। वहीं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पहली दाखिला सूची 17 जुलाई, दूसरी 22 जुलाई, तीसरी 27 जुलाई और चौथी दो अगस्त को जारी होगी। 

Web Title: DU Admissions 2019: St Stephen's College released cut-off list and interview date

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे