CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2018 22:01 IST2018-12-23T22:01:08+5:302018-12-23T22:01:08+5:30

CBSE Board 10th and 12th time table 2019: 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 अप्रैल और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

CBSE Released Class 10th and 12th Exam date, here is the complete Time Table | CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, यहां देखिए पूरा टाइम टेबल

Highlights12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की जीएंगी।10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। डेटशीट में प्रतियोगी परीक्षाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 अप्रैल और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए समुचित समय देने के लिए सीबीएसई ने सात हफ्ते पहले ही एग्जाम डेट जारी कर दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथियां इस तरह निर्धारित की गई हैं जिससे वो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तिथि से मेल ना खाएं। बता दें कि पिछले वर्ष सीबीएसई को 12वीं के फिजिक्स का पेपर रीशिड्यूल करना पड़ा था क्योंकि उसी दिन जेईई-मेन की परीक्षा आयोजित होनी थी।

सीबीएसई 10वीं की डेटशीट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- CBSE X Date Sheet
सीबीएसई 12वीं की डेटशीट प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- CBSE XII Date Sheet

परीक्षाएं 10.30 से 1.30 बजे के बीच होंगी। हालांकि छात्रों को उत्तर पुस्तिका 10 बजे ही दे दी जाएगी। प्रश्न पत्र 10.15 मिनट पर वितरित किया जाएगा। सीबीएसई 12वीं में 40 वोकेशनल विषय और 10वीं में 15 विषय रखता है। एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि डेट शीट बनाते वक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन शिड्यूल का भी ख्याल रखा गया है। नतीजे जून के पहले हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। 

Web Title: CBSE Released Class 10th and 12th Exam date, here is the complete Time Table

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे