लाइव न्यूज़ :

छात्रवृत्ति में हुआ बड़ा घोटाला, 18 हजार करोड़ का लगा देश को चूना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 10, 2018 09:17 IST

देश में अब तक ना जाने कितने घोटाले हो चुके हैं, ऐसे में अनुसूचित जाति के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के नाम पर हुए एक घोटाले का खुलासा हुआ है।

Open in App

देश में अब तक ना जाने कितने घोटाले हो चुके हैं, ऐसे में अनुसूचित जाति के छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के नाम पर हुए एक घोटाले का खुलासा हुआ है। एक कैग की ऑडिट के दौरान इसका खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की खबर के अनुसार पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, तमिनलनाडु और कर्नाटक में 5 सालों से 18 हजार करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। 

बिना किसी जांच और प्रमाणपत्र के ये छात्रवत्ति बांटी गई है। दौरान करने वाली बात ये है एक की रोल नंबर और जाति के हजारों छात्रों को धनराशि दी गई है। खबर के अनुसार 187581 छात्रों के खाते में तो निर्धारित से 4967.19 लाख रुपये ज्यादा भेज दिए गए। जांच के दौरान इस तरह की कई गड़बड़ियां पाई गई हैं। ओबीसी से लेकर जनरल आदि वर्गों की सभी छात्रवृत्ति वितरण की जांच हो तो यह देश के बड़े घोटालों में से एक होगा। 2018 में छात्रवृत्ति में हेरफेर का बड़ा रूप देखने को मिला है। 

वहीं,  कैग ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराकर दोषी अफसरों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। ये छात्रवृत्ति दसवीं से ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को मिलती है। कैग ने 2012 से लेकर 2017 तक की ऑडिट के दौरान सिर्फ उत्तर-प्रदेश में करीब 1.76 लाख मामलों का खुलासा हुआ है। वहीं, इस मामले में जाति प्रमाणपत्र की बात करें तो 233.55 करोड़ रुपये बांटने का खुलासा हुआ। इसी तरह से 34652 केस ऐसे मिले हैं। ऐसे आवेदनों पर 59.79 करोड़ रु जारी हुए।

 इसी तरह 13303 ऐसे मामले रहे, जिसमें एक ही बोर्ड रोल नंबर और एक ही जाति प्रमाण पत्र से 27.48 करोड़ का खेल हुआ। इसके पीछे कॉलेज और अफसरों की मिली भगत भी कही जा रही है। जांच के दौरान 2016-17 का डाटा जो पाया गया है कि वह और भी चौंकाने वाला रहा है। जब इन पांच राज्यों में 187581 छात्रों को 4967.19 लाख रुपे का अधिक भुगतान हुआ।

 बीए, बीएससी, बीकॉम जैसे कोर्स के लिए अधिकतम फीस 5000 रुपये निर्धारित थी, लेकिन मनमानी करते हुए इससे ज्यादा पैसे छात्रों पर लुटाए गए हैं। यूपी में 75 जिलों में से 10 जिलों में और 100 कॉलेजों में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। जबकि कर्नाटक की बात की जाए तो 30 में से आठ, महाराष्ट्र के 36 में से नौ, पंजाब के 22 में से छह, तमिलनाडु के 32 में से आठ जिलों के कुल 12900 में से 410 संस्थानों को जांच में शामिल हैं। वहीं, छात्रवृत्ति में घोटाले का सबसे बड़ा रूप यूपी में ही सामने आया है। फिलहाल इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से किसी भी राज्य सरकार या शिक्षा विभाग की तरफ से कोई भी सफाई पेश नहीं की गई है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन