Bihar Board Result: बिहार मैट्रिक के छात्रों के रिजल्ट पर एक बार फिर से लगा ग्रहण, लॉकडाउन खत्म होने तक करना होगा इंतजार
By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2020 17:27 IST2020-05-04T17:27:56+5:302020-05-04T17:27:56+5:30
कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन की स्थिति में समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 17 मई, 2020 तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है.

Bihar Board Result: बिहार मैट्रिक के छात्रों के रिजल्ट पर एक बार फिर से लगा ग्रहण, लॉकडाउन खत्म होने तक करना होगा इंतजार
पटना:बिहार में मैट्रिक के छात्रों के रिजल्ट पर एकबार फिर से ग्रहण लग गया है और उनका रिजल्ट एक बार फिर से लटक गया है. लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच कॉपियों की जांच का काम 17 मई तक स्थगित कर दिया है. ऐसे में अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही कॉपियों का जांच का काम हो सकेगा.
बिहार विद्यालय समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज इसका एलान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन की स्थिति में समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 17 मई, 2020 तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है. इसका मतलब साफ है कि लॉकडाउन पीरियड तक कॉपियों की जांच नहीं होगी.
इससे पहले भी लॉकडाउन के दूसरे चरण के पहले बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को तीन मई तक स्थगित कर दिया था. बोर्ड ने सभी डीईओ और मूल्यांकन केन्द्रों के केन्द्र निदेशक को इसकी सूचना दे दी है. यहां बता दें कि पहले भी समिति द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 03 मई, 2020 तक के लिए स्थगित रखा गया था. ऐसे में सभी परीक्षार्थियों को अभी लॉकडाउन खत्म होने तक इंतजार करना होगा.