असम में प्रश्न पत्र लीकः पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को, जानिए कारण

By भाषा | Updated: October 2, 2020 20:26 IST2020-10-02T20:26:15+5:302020-10-02T20:26:15+5:30

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने कहा कि आवेदकों को प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिये औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। बोर्ड ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिये सही से मौका दिया जाएगा।

Assam Question paper leaked written exam police sub inspector recruitment on November 22 | असम में प्रश्न पत्र लीकः पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को, जानिए कारण

भाजपा नेता तथा भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी दीवान डेका ने बुधवार रात आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Highlightsपुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद कुछ ही देर में इम्तेहान रद्द कर दिया गया था।सभी जिलों के 154 केन्द्रों में लगभग 66,000 अभ्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।

गुवाहाटीः असम में प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द की गई पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी। शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने कहा कि आवेदकों को प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिये औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। बोर्ड ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी होगी और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिये सही से मौका दिया जाएगा।

गौरतलब है कि असम में उप-निरीक्षकों के 597 पदों पर भर्ती के लिये 20 सितंबर को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने और सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद कुछ ही देर में इम्तेहान रद्द कर दिया गया था। सभी जिलों के 154 केन्द्रों में लगभग 66,000 अभ्यार्थी परीक्षा में बैठे थे।

बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने प्रश्न पत्र लीक होने की ''नैतिक जिम्मेदारी'' लेते हुए 27 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस संबंध में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। भाजपा नेता तथा भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी दीवान डेका ने बुधवार रात आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घोटाला सामने आते के बाद डेका और पूर्व डीआईजी पी के दत्ता फरार हो गए थे। पुलिस ने डेका और दत्ता की गिरफ्तारी के लिये लुकआउट नोटिस जारी करते हुए उनके बारे में जानकारी देने वाले को ईनाम स्वरूप एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। पूर्व डीआईजी दत्ता अब भी फरार हैं। संदेह है कि वह भारत-नेपाल सीमा के निकट कहीं छिपे हुए हैं।

Web Title: Assam Question paper leaked written exam police sub inspector recruitment on November 22

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे