AIIMS MBBS 2019: अगले साल होने वाले एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हुआ शिड्यूल, जानें तारीख व पैटर्न
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 15, 2018 17:43 IST2018-09-15T17:43:33+5:302018-09-15T17:43:33+5:30
AIIMS MBBS 2019: एआईआईएमएस एमबीबीएस 2019 इंट्रेंस के लिए जनवरी 2019 ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया मार्च तक चलेगी। वही, मई के पहले हफ्ते से एडमिट कार्ड जारी होंगे।

AIIMS MBBS 2019: अगले साल होने वाले एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम के लिए जारी हुआ शिड्यूल, जानें तारीख व पैटर्न
नई दिल्ली, 15 सितंबर: साल 2019 में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफम मेडिकल साइंस AIIMS MBBS 2019 के लिए शिड्यूल जारी हो गया है। मेडिकल साइंस में एडमिशन लेने वाले इच्छुक छात्र तैयारी में जुट जाएं। एडमिशन के लिए छात्र जाने लें कि अगले साल जनवरी महीने में ऑनलाइन शुरु हो जाएंगे।
बता दें कि एआईआईएमएस एमबीबीएस 2019 इंट्रेंस के लिए जनवरी 2019 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह प्रक्रिया मार्च तक चलेगी। वही, मई के पहले हफ्ते से एडमिट कार्ड जारी होंगे। इसके अलावा MBBS 25 मई और 26 मई 2019 को एग्जाम आयोजित होंगे।
वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 5 मई को एग्जाम होंगे। एमसी बायोटेक्नोलॉजी 29 जून को आयोजित होगा। 5 जुलाई 2019 को रिजल्ट जारी किया जाएगा। एग्जाम के पैटर्न की बात करें तो फिजिक्स, कमेस्ट्री, बायोलॉजी में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज के 10 प्रश्न पूछे जाएंगे।