लाइव न्यूज़ :

इस साल पिछले 5 सालों में सबसे कम छात्रों ने लिया बीटेक-एमटेक में एडमिशन: AICTE

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 10, 2018 13:53 IST

एआईसीटीई के अनुसार मौजूदा सत्र में देश में बीटेक और एमटेक की कुल 14.9 लाख इंजीनियरिंग सीटों पर ही एडमिशन हुआ है। 

Open in App

ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मौजूदा सत्र में देश में पिछले पाँच सालों में देश में इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में सबसे ज्यादा कमी आयी है। मौजूदा सत्र में देश में बीटेक और एमटे की कुल 14.9 लाख इंजीनियरिंग सीटों पर ही एडमिशन हुआ है। एआईसीटीई के अनुसार पिछले साल की तुलना में बीटेक और एमटेक में एडमिशन में 1.67 लाख की कमी आयी है।

अकादमिक वर्ष 2017-18 में कुल 16.62 लाख सीटों पर बीटेक और एमटेक सीटों पर एडमिशन हुए। अकादमिक वर्ष 2016-17 में 17.50 लाख बीटेक और एमटेक सीटों पर एडमिशन हुए थे। एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त 755 कॉलेजों में बीटेक कोर्स में 92,553 सीटों पर एडमिशन नहीं हुआ। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में कई कोर्सों में एक भी एडमिशन नहीं हुआ जिसकी वजह से वो बन्द हो गये। एआईसीटीआई की अनुमति के बाद पिछले साल 83 इंजीनियरिंग कॉलजों बन्द  हो गये जिसकी वजह से 24,290 सीटें कम हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार एआईसीटीआई ने 53 कॉलेजों पर जुर्माना लगाया जिसकी वजह से 17,907 सीटें कम हो गयीं। 

एआईसीटीई  के अनुसार सीटों में कमी की बड़ी वजह पिछले कुछ सालों में कॉलेजों में एडमिशन में आयी कमी है। रिपोर्ट के अनसार इंजीनियरिंग में एडमिशन में गिरावट साल 2014-15 से ही जारी है लेकिन बीते साल ये गिरावट पिछले पाँच सालों में सबसे ज्यादा रहा। एआईसीटीई  के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को नाम न देने की शर्त पर बताया कि कड़ी कारोबारी प्रतिस्पर्धा की की वजह से मीडियाकर इंस्टिट्यूट दौड़ से बाहर हो रहे हैं जिसकी वजह से ये गिरावट आने का पहले से ही अनुमान था।

दिसंबर 2017 में इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खोजी रिपोर्ट में दावा किया था कि साल 2016-17 में देश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों की कुल बीई और बीटेक सीटों की 51 ुप्रतिशत सीटें (15.50 लाख सीटें) खाली रह गयी थीं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया