लाइव न्यूज़ :

बिहार के यूट्यूबर मणि मेराज को यूपी पुलिस ने अनीसाबाद से धर दबोचा, गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट ने लगाया है दुष्कर्म, धोखे से शादी करने जैसे कई गंभीर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2025 17:18 IST

मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने कहा कि यह पूरा मामला एक लिव-इन रिलेशनशिप का है, जिसे दुष्कर्म का रूप देना गलत है। उनका आरोप है कि मणि मेराज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

Open in App

पटना: बिहार के चर्चित कॉमेडियन और यूट्यूबर मणि मेराज को यूपी पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मणि मेराज पर उनकी गर्लफ्रेंड वन्नू दी ग्रेट(वंदना) ने दुष्कर्म, धोखे से शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद अब उन्हें इस मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता वंदना ने आरोप लगाया है कि करीब ढाई साल पहले मणि मेराज ने अपनी शादीशुदा होने की बात छिपाकर उनसे दोस्ती की थी। एक दिन उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया, तो मणि मेराज ने शादी का वादा किया।

वंदना का दावा है कि बाद में मणि मेराज ने उनसे शादी कर ली, लेकिन शादी की बात को सार्वजनिक न करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संबंध बने और गर्भवती होने पर वंदना से जबरन गर्भपात करवाया गया। वहीं, मणि मेराज के वकील शिवनंद भारती ने कहा कि यह पूरा मामला एक लिव-इन रिलेशनशिप का है, जिसे दुष्कर्म का रूप देना गलत है। उनका आरोप है कि मणि मेराज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 

मणि मेराज को पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद यूपी पुलिस साथ ले गई। वंदना ने यह भी आरोप लगाया है कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला। वंदना ने यह भी दावा किया कि मणि मेराज ने उन्हें जबर्दस्ती गौ-मांस खाने के लिए मजबूर किया। मिली जानकारी के अनुसार, मणि मेराज अनीसाबाद स्थित अपने दोस्त के फ्लैट से साहेबगंज जाने के लिए जैसे ही अपने स्कॉर्पियो के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :बिहारयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत