लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर जीतू जान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के कत्ल का आरोप, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 2, 2021 12:38 IST

मुंबई के यूट्यूबर जितेंद्र उर्फ 'जीतू जान' को भांडुप पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीतू जान पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देफेमस यूट्यूबर जितेंद्र को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कियाजितेंद्र के ससुरालवालों ने लगाया है उस पर पत्नी की हत्या का आरोपपीड़िता की मां-बहन ने कहा , घर के कामों के लिए पत्नी को मारता था जितेंद्र

मुंबई : एक लोकप्रिय यूट्यूबर जितेंद्र उर्फ 'जीतू जान' को भांडुप पुलिस ने पत्नी कोमल अग्रवाल की मौत के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता की लाश पंखे से लटकी मिली थी। हालांकि शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था लेकिन बाद में पीड़िता के परिवार ने जितेंद्र के खिलाफ हत्या का  मामला दर्ज करवाया। इसके बाद रविवार को जीतू जान को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता कोमल अग्रवाल अपने घर के पंखे से लटकी हुई पाई गईं, जहां वह अपने पति के साथ रहती थी । पुलिस अधिकारी उसे अस्पताल ले गए। वहांॉ पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जितेंद्र पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304(गैर इरादतन हत्या) , 323(स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) , 306(आत्महत्या के लिए उकसाना)और  506(अपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

पत्नी के साथ जीतू पर मारपीट का आरोप

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार कोमल के परिवार द्वारा दर्ज मामले के बाद गिरफ्तारी हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जीतू ने अपनी पत्नी की हत्या की थी ।  रिपोर्ट में कहा गया कि कोमल की मां और बहन प्रिया ने कहा कि जीतू घर के कामों को लेकर अपनी दिवंगत पत्नी के साथ मारपीट करता था।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि पीड़िता ने आत्महत्या की है या मौत वास्तव में हत्या है।

खबरों के मुताबिक कोमल इस साल 4 मार्च को जितेंद्र के साथ कथित तौर पर भाग गई थीं। इससे करीब दो महीने पहले ही दोनों एक दूसरे से मिले थे। कोमल के भागने के कदम से माता-पिता और भाई-बहन नाराज हो गए थे ।  कोमल की मां के मुताबिक शादी के बाद घर के काम को लेकर पत्नी  के साथ जितेंद्र अक्सर मारपीट करता था ।

टॅग्स :यू ट्यूबक्राइममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद