लाइव न्यूज़ :

उज्जैन के कार्तिक मेले में छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

By बृजेश परमार | Updated: December 7, 2022 21:54 IST

मेले में रिश्ते की लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने गए आगर मालवा निवासी दीपू पिता लखन जादम 22 वर्ष निवासी मास्टर कालोनी की मंगलवार रात अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया हैहिरासत में आए युवक एक वर्ग विशेष से संबंधित हैंमेले में रिश्ते की लड़की के साथ छेड़छाड़ से बढ़ा था दोनों पक्षों में विवाद

उज्जैन:उज्जैन के कार्तिक मेले में रिश्ते की लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने गए आगर मालवा निवासी दीपू पिता लखन जादम 22 वर्ष निवासी मास्टर कालोनी की मंगलवार रात अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव लेकर परिजन एवं हिदुवादी संगठन के कार्यकर्ता मेला में पहुंचे एवं यहां झूले वालों के यहां तोड़फोड़ की। प्रशासन ने विरोध के चलते मेला समाप्ति की घोषणा कर दी है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। चाकू नाबालिग के मारने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को चिमनगंज थाना अंतर्गत बापूनगर का निवासी मोहित अपने परिवार की बहनों को लेकर कार्तिक मेला घूमने गए था। मेले में नाव वाला झूला झूलने के दौरान अज्ञात युवकों ने लड़कियों पर भद्दे कमेंट्स किए थे। इस पर मोहित एवं युवकों में कहासुनी हुई थी। इसकी सूचना मोहित ने अपने चचेरे भाई आशीष को दी थी। आशीष अपने रिश्ते की शादी में था। उसने शादी में मौजूद रिश्ते के भाईयों के साथ ही दीपू पिता लखन जादम 22 वर्ष निवासी मास्टर कालोनी आगर मालवा एवं अन्य साथियों को दी एवं सभी को लेकर मेला क्षेत्र पहुंचा था। 

यहां छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों एवं इनके बीच विवाद पनप गया। दोनों पक्षों में डंडे से मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मेला क्षेत्र में मौजूद पुलिस पहुंची। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ युवकों की धरपकड़ करना शुरु किया तो दोनों पक्ष के युवकों ने दौड़ लगा दी। इन्ही में शामिल दीपू बड़े पूल के पास मेला क्षेत्र की छोटी दीवार कुद कर मंदिर के नजदीक पहुंचा था। उसे अकेला देखकर लड़कियों को छेड़ने वाले आरोपी एक नाबालिग एवं उसके भाई ने उसे घेरकर चाकू मारा जो सीधे दीपू के सीने में लगा और वह वहीं गिर पड़ा।

जानकारी लगने पर पुलिस ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दीपू को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात आशीष पिता सुरेशचंद 30 वर्ष की शिकायत पर अज्ञात 6 आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की। पुलिस को आरोपियों के संबंध में मेला क्षेत्र के झूल वालों से पूछताछ एवं सीसीटीवी से सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने जीवाजीगंज क्षेत्र के जानसापुरा निवासी एक नाबालिग सहित 5 युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में आए युवक एक वर्ग विशेष से संबंधित हैं।

टॅग्स :उज्जैनहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर