लाइव न्यूज़ :

शर्मनाकः मध्यप्रदेश में दबंगों ने युवक को पीटा, जबरन पिलाई पेशाब, सुसाइड नोट लिखकर झूल गया फंदे पर

By गुणातीत ओझा | Updated: May 15, 2020 07:13 IST

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मानवता को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए यहां के कुछ दंबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की, फिर पीड़ित को कथित तौर पर पेशाब पीने पर मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए यहां के कुछ दंबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की, फिर पीड़ित को कथित तौर पर पेशाब पीने पर मजबूर किया।युवक उसके साथ हुई दरिंदगी झेल नहीं पाया और फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान ही दे दी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से मानवता को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए यहां के कुछ दंबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की, फिर पीड़ित को कथित तौर पर पेशाब पीने पर मजबूर किया। युवक उसके साथ हुई दरिंदगी झेल नहीं पाया और फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान ही दे दी। आत्महत्या करने से पहले पीड़ित ने अपनी व्यथा को सुसाइड नोट में लिखा है और एक वीडियो भी बनाया है। सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विकास अमोला थाना क्षेत्र के बगरा साजौर गांव में का रहने वाला था। विकास शर्मा(19) के आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस को उसके फोन में वीडियो भी मिला जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है। पुलिस ने बताया कि विकास ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा। इस लेटर में विकास ने बताया कि हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान उसका वहां मौजूद तीन अन्य लोगों से विवाद हो गया था। तीनों लोगों ने विकास को बुरी तरह पीटा और बाद में जबरन पेशाब पिला दिया।

विकास ने लेटर में बताया कि आत्मग्लानि के चलते वह आत्महत्या कर रहा है। विकास ने इसकी वजह तारावती कोली, मनोज कोली और प्रियंका कोली को बताया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये