लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki taja khabar: पत्नी-बेटे की पीट-पीट कर की हत्या, फिर युवक ने खुद भी लगाई फांसी, पुलिस को इस बात का शक

By भाषा | Updated: May 9, 2020 13:25 IST

एक व्यक्ति ने राजस्थान के बीकानेर जिले के बिलनियासर गांव में पहले कथित तौर पर अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देजसरासर पुलिस थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बताया कि सुमन (35) बिलनियासर गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी।वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ यहां सरकारी मकान में रहती थी।

बीकानेर:राजस्थान के बीकानेर जिले के बिलनियासर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 11 साल के बेटे की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के बिलनियासर गांव के उपस्वास्थ्य केन्द्र परिसर की है। 

जसरासर पुलिस थाना प्रभारी उदयपाल सिंह ने बताया कि सुमन (35) बिलनियासर गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ यहां सरकारी मकान में रहती थी। उसका पति सुरेश झुंझुनूं से करीब दो माह पहले ही यहां आया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच के अनुसार शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई। पति ने संभवत: गुस्से में आकर पत्नी एवं बेटे की कथित तौर पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसने बाद में फांसी के फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

एक ओर जहां समाज में आपराधिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं यो वहीं देश में कोरोना वायरस की वजह से भी लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है। यही कारण है कि लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक बढ़ाया गया है।  शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 59,662 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से जहां 1,981 लोगों की मृत्यु हो गई है तो वहीं 17,847 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमआत्महत्या प्रयासराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO