लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूपी के बदायूं में तिरंगे से मुंह और गला साफ कर रहा था युवक, बाद में राष्ट्रीय ध्वज को फेंका नीचे, आरोपी गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: November 30, 2022 15:20 IST

मामले में बोलते हुए ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर उस पर मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बदायूं में एक युवक को तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को देखा गया है। वह पहले तिरंगे से चेहरा पोछता है और फिर उसे जमीन पर गिरा देता है।

लखनऊ: यूपी के बदायूं एक युवक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर न केवल तिरंगे से अपने मुंह को पोछा है, बल्कि उसे नीचे फेंक कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान भी किया है। 

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसमें आरोपी को तिरंगे का अपमान करते हुए देखा गया है। पुलिस की माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

वीडियो में क्या दिखा है

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक युवक जो ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहने हुए है तिरंगा अपने हाथों में लिया हुआ है। वीडियो में उसे तिरंगे से मुंह और गले का पसीना पोछते हुए देखा गया है। 

लड़का काफी देरी तक अपने मूंह और गले को राष्ट्रीय ध्वज से पोछता है और साफ करता है। इसके बाद उसे तिरंगे को नीचे फेंकते हुए भी देखा गया है। पूरे वीडियो में आरोपी को ऐसा करते हुए हंसते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया की आरोपी बदायूं के जरीफ नगर के ढेल गांव का रहने वाला है। उसे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, आरोपी का नाम शाहरूख है और उसे कथित तौर तिरंगे से चेहरा साफ करते हुए देखा गया है। यही नहीं आरोप यह भी है कि आरोपी ने कथित रूप से तिरंगे को पैर से रौंदा भी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली