लाइव न्यूज़ :

Yes Bank Scam: DHFLके प्रमोटर कपिल वधावन, भाई धीरज को राहत नहीं,  आठ मई तक सीबीआई हिरासत में

By भाषा | Updated: May 1, 2020 17:38 IST

सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक यह घोटाला अप्रैल से जून 2018 के बीच हुआ था, जब यस बैंक ने घोटाला प्रभावित डीएचएफएल के अल्प अवधि के रिणपत्र में 3,700 करोड़ रुपये निवेश किये थे।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत की पूर्व अवधि खत्म होने के बाद दोनों को यहां की विशेष अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया। वधावन भाइयों को मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन, महाबालेश्वर से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

नई दिल्ली/मुंबईः मुंबई की एक विशेष अदालत ने येस बैंक घोटाला मामले में डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन और उनके भाई धीरज वधावन की सीबीआई की हिरासत की अवधि शुक्रवार को आठ मई तक बढ़ा दी।

वधावन भाई येस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं। अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने इससे पहले कपिल और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक, उनके भाई धीरज को मामले में पूछताछ के लिए एक मई तक सीबीआई की हिरासत में भेजा था।

उनकी हिरासत की पूर्व अवधि खत्म होने के बाद दोनों को यहां की विशेष अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया। वधावन भाइयों को मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन, महाबालेश्वर से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। करीब 50 दिन पहले उनके खिलाफ कई करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी येस बैंक के पूर्व सीईओ एवं सह-संस्थापक राणा कपूर हैं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने वधावन भाइयों की हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का शुक्रवार को अनुरोध किया था जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

सीबीआई ने उनकी हिरासत बढ़ाने जाने के अनुरोध के पीछे दलील दी कि उसे वधावन भाइयों और कपूर के बीच “गहरी साजिश’’ को जांचने के लिए और पूछताछ की जरूरत है। एजेंसी ने आरोप लगाया कि वधावन भाई 150 से अधिक मुखौटा कंपनियां चला रहे हैं जिसकी वह जांच करना चाहती है। एजेंसी ने कहा कि इसके अलावा राणा कपूर और उनका परिवार कई कंपनियां चला रहा है और उसे यह जांच करनी है कि क्या वधावन भाइयों का इन कंपनियों से किसी प्रकार का कोई लेन-देन है।

बचाव पक्ष के वकील सुबोध देसाई ने सीबीआई की याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि उनकी हिरासत की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हर चीज रिकॉर्ड में है। हालांकि अदालत ने हिरासत आठ मई तक बढ़ा दी। अधिकारियों ने बताया कि वधावन भाई सीबीआई की उस प्राथमिकी में आरोपी बनाए गए हैं जो कपूर और अन्य द्वारा पैसों की ठगी किए जाने से जुड़ी हुई है।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि 62 वर्षीय कपूर ने येस बैंक के जरिए डीएचएफएल को वित्तीय मदद देने के नाम पर वधावन भाइयों के साथ मिलकर साजिश रची और बदले में उनके नाम पर चल रही कंपनियों के माध्यम से खुद को और अपने परिवार को अनुचित लाभ दिलाया। सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार इस घोटाले को अप्रैल से जून 2018 के बीच अंजाम देना शुरू किया गया जब येस बैंक ने घोटालों से घिरी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशम लिमिटेड (डीएचएफएल) के कम अवधि वाले ऋण पत्रों में 3,700 करोड़ रुपयों का निवेश किया।

इसके बदले में, वधावन भाइयों ने कथित तौर पर ‘‘600 रुपये की रिश्वत” कपूर और परिवार के सदस्यों को डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) लिमिटेड को ऋण के रूप में लौटाई। यह कंपनी कपूर की पत्नी और बेटियों के नाम पर है। सीबीआई के अलावा, येस बैंक घोटाले मामले में वधावन भाइयों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पूछताछ कर रहा है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता आर के गौर ने दोनों की गिरफ्तारी के बाद कहा था, “कपिल और धीरज वधावन जांच की शुरुआत से फरार थे और इसमें शामिल होने से बच रहे थे।” 

टॅग्स :सीबीआईकोर्टयस बैंकराणा कपूरप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना