यमुना एक्सप्रेसवे परः ड्राइवर को झपकी और भारी वाहन और बस में टक्कर, 6 की मौत और 19 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 15:41 IST2025-07-19T15:40:30+5:302025-07-19T15:41:48+5:30

ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

Yamuna Expressway Accident 6 dead and 19 injured, accident in Kanker 4 dead and 2 injured due to fire in car | यमुना एक्सप्रेसवे परः ड्राइवर को झपकी और भारी वाहन और बस में टक्कर, 6 की मौत और 19 घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsमृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई , जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई।आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थानाक्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “पहली घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे हुई जब संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई , जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई।

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

छत्तीसगढ़ में टक्कर के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत, दो घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात लगभग सवा एक बजे जिले के आतुरगांव के करीब दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से चार लोगों युवराज सोरी (24), हेमंत शोरी (20), सूरज उइके (19) और दीपक मरावी (19) की मौत हो गई तथा दो अन्य पृथ्वीराज सलाम (19) और प्रीतम नेताम (21) घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती देर रात जब छह युवक एक कार में सवार होकर जिले के केशकाल से कांकेर की ओर जा रहे थे तब उनकी कार आतुरगांव के करीब एक पुल के किनारे कंक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्पार्किंग और शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें से दो व्यक्ति ही बाहर निकाल पाए और चार अन्य की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल और दमकल वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकल वाहन ने कुछ देर आग पर काबू पा लिया। शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को कांकेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Yamuna Expressway Accident 6 dead and 19 injured, accident in Kanker 4 dead and 2 injured due to fire in car

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे