लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वेः 12वीं की छात्रा के साथ तीन घंटे तक सामूहिक बलात्कार, शेयरिंग वाले ईको गाड़ी से जा रही थी घर, सुबह चार बजे तक तीन ने किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 22:26 IST

आगराः 12वीं की परीक्षा के कारण वह कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी, लेकिन फर्म के मालिक के कुछ पैसे उसके पास रह गए थे, जिन्हें लौटाने वह नोएडा गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना एक्सप्रेस-वे सेक्टर 37 से शेयरिंग वाले ईको गाड़ी में सवार हो गई।छात्रा उसके साथ एत्मादपुर तक जाने के लिए बैठ गई।छात्रा को बदहवास हालत में फिरोजाबाद जाने के लिए एक आटो में बिठा दिया।

आगराः आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के नजदीक कुबेरपुर कट पर एक छात्रा के साथ कथित रूप से तीन घंटे तक सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से औरैया की रहने वाली 12वीं की छात्रा नोएडा में रहकर एक फर्म में काम करती थी।

उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा के कारण वह कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी, लेकिन फर्म के मालिक के कुछ पैसे उसके पास रह गए थे, जिन्हें लौटाने वह नोएडा गयी थी। छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात नोएडा से घर लौटने के लिए वह यमुना एक्सप्रेस-वे सेक्टर 37 से शेयरिंग वाले ईको गाड़ी में सवार हो गई।

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे ईको यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा में कुबेरपुर इंटरचेंज पर पहुंची, जहां बाकी लोग उतर गए। ईको चालक ने छात्रा से कहा कि वह एत्मादपुर तक जा रहा है और रात में कुबेरपुर से दूसरा वाहन मिलने में उसे दिक्कत होगी, यह सुनकर छात्रा उसके साथ एत्मादपुर तक जाने के लिए बैठ गई।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुबेरपुर से आगे बढ़ते ही दो अन्य लोग ईको में आ बैठे और सुनसान जगह पर ले जाकर वाहन रोक दिया। तहरीर के अनुसार, तीनों युवक उसे पकड़ कर झाड़ियों में ले गए और सुबह चार बजे तक उसके साथ बलात्कार करते रहे। अंत में छात्रा को बदहवास हालत में फिरोजाबाद जाने के लिए एक आटो में बिठा दिया।

छात्रा सुबह करीब सात बजे एत्मादपुर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी (वेस्ट) सत्यजीत गुप्ता ने बताया, ‘‘छात्रा ने कहा कि वे आपस में टीटू, चाचा नाम ले रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने ईको सहित अन्य गाडिय़ों के ड्राइवरों से पूछताछ की और करीब एक घंटे बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्ता ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली