लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर कोच बस में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, कई घंटों के बाद आरोपी आशु अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2021 16:11 IST

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्लीपर कोच बस से दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई थी।कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।आशु ने बस में ऊपर की सीट पर ले जाकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया।

फिरोजाबादः दिल्‍ली से औरैया जा रही एक स्‍लीपर कोच बस में नाबालिग बच्ची के साथ कथित बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकोहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी 15 वर्षीया बेटी और भांजी के साथ सोमवार की रात एक स्लीपर कोच बस से दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई थी।

तहरीर के अनुसार, रास्ते में नोएडा-आगरा के बीच बस रुकने पर सभी लोग शौच आदि के उतरे तो वह भी नीचे उतर गयी। इसी बीच बस के परिचालक बबलू के साथी आशु ने बस में ऊपर की सीट पर ले जाकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया।

महिला ने आरोप लगाया है कि शौच करके लौटने पर उसने अपनी बेटी को ऊपर के स्लीपर कोच से उतरने देखा और पूछने पर उसने अपने साथ बलात्कार की बात कही। तहरीर के अनुसार, महिला ने घटना से नाराज होकर बस रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और ‘‘परिचालक बबलू ने मेरा हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।’’

तहरीर के अनुसार, ‘‘एक आरोपी आशु अलीगढ़ के टप्पल के पास उतर गया और कुछ देर बाद मथुरा के नौझील में दूसरा आरोपी बबलू भी उतर गया। मैंने अपने बेटे को फोन पर सारी बात बतायी। आज मंगलवार सुबह सात बजे शिकोहाबाद पहुंचकर प्रतापपुर चौराहे पर बस रोककर पुलिस को घटना की सूचना दी।''

पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम बस को थाने ले आई जहां फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने बारीकी से बस की जांच की। एसएसपी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी आशु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और बबलू के खिलाफ धारा 354 (छेड़खानी) में मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि बलात्कार के आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई