लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी के बाहर मजदूर ने बांह पर आग लगाई, ठेकेदार पर भुगतान नहीं करने का आरोप

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:37 IST

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी को उसके द्वारा नहीं, बल्कि किसी काम के लिए तीसरे पक्ष (ठेकेदार) द्वारा रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस घटना के बारे में एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस को इसके बारे में सूचित किया।परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक कर्मचारी ने अपने हाथ पर थोड़ा तेल डालने के बाद उसमें आग लगा ली। कर्मचारी की पहचान हापुड़ जिले के सोलाना गांव के निवासी राजेश के रूप में हुई है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 32 वर्षीय एक संविदा कर्मी ने बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा संचालित एनटीपीसी के बाहर अपनी बाँह में आग लगा ली। उसने आरोप लगाया है कि पिछले छह महीनों से उसके ठेकेदार ने उसका वेतन नहीं दिया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी को उसके द्वारा नहीं, बल्कि किसी काम के लिए तीसरे पक्ष (ठेकेदार) द्वारा रखा गया है। प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘एनटीपीसी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, जो पूरी तरह से ठेकेदार और श्रमिक के बीच का है। इतना जरूर है कि वह परिसर में काम करता है।’’

अधिकारियों ने कहा कि दादरी इलाके में स्थित एनटीपीसी के मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे के करीब पुलिस को इसके बारे में सूचित किया कि उसके परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक कर्मचारी ने अपने हाथ पर थोड़ा तेल डालने के बाद उसमें आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी की पहचान हापुड़ जिले के सोलाना गांव के निवासी राजेश के रूप में हुई है। जारचा पुलिस स्टेशन के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा, ‘‘कर्मचारी का छह महीने के वेतन के भुगतान से संबंधित विवाद है, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उपचार किया गया जिसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

वह अब ठीक है।’’ राजेश ने दावा किया कि पिछले छह महीने से उनका वेतन बकाया है। उसने कहा, ‘‘मुझे लॉकडाउन के दौरान वेतन नहीं दिया गया, जिससे मुझे वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। मेरे परिवार को काफी मुश्किल हो रही है।’’ पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और कर्मी के दावों का सत्यापन करेंगे, जबकि एनटीपीसी ने भी प्रकरण की आंतरिक जांच शुरू कर दी है।  

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह