लाइव न्यूज़ :

महिला SI मर्डर केस: सब इंस्पेक्टर दीपांशु व प्रीति एक दूसरे से करना चाहते थे शादी, ‘गांव-गोत्र’ ने रिश्ते में डाली गांठ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 08:45 IST

करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रीति और दीपांशु एक दूसरे को पसंद करते थे, शादी करना चाहते थे। लेकिन ‘गांव-गोत्र’ की वजह से दोनों के रिश्ते में समाज ने गांठ डाल दी। 

Open in App
ठळक मुद्देतर्क दिया गया कि यह शादी और रिश्ता नहीं हो सकता, क्योंकि गांव-गोत्र के हिसाब से दोनों भाई-बहन हैं।प्रीति तो परिवार की बात मान गई और अपने जीवन की दिशा भी बदल ली, लेकिन दीपांशु ने यह बात नहीं मानी।

दिल्ली की 26 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी पीएसआई सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है। अब उसने भी उस मामले में खुदकुशी कर ली है।

करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है। इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रीति और दीपांशु एक दूसरे को पसंद करते थे, शादी करना चाहते थे। लेकिन ‘गांव-गोत्र’ की वजह से दोनों के रिश्ते में समाज ने गांठ डाल दी। 

तर्क दिया कि यह शादी और रिश्ता नहीं हो सकता, क्योंकि गांव-गोत्र के हिसाब से दोनों भाई-बहन हैं। बस, परिवार का यही फरमान दोनों के बीच दीवार बन गया। प्रीति तो परिवार की बात मान गई और अपने जीवन की दिशा भी बदल ली। मगर दीपांशु को समाज की यह शर्त बर्दाश्त नहीं थी। ये सभी तथ्य दिल्ली पुलिस की तहकीकात में शनिवार को सामने आए। यह जानकारी अडिशनल सीपी एसडी मिश्रा ने साझा की।

दीपांशु राठी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी थी। सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी प्रीति अहलावत का 2018 का बैचमैट था। दीपांशु सोनीपत का रहने वाला था। दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले महिला सब इंस्पेक्टर की हत्या की यह वारदात हुई। 

पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था। दोनों बैचमेट थे। अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी है। 

पुलिस ने बताया कि प्रीति अहलावत (26) की तैनाती पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में थी। उन्होंने बताया कि प्रीति को शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे के करीब गोली मारी गई। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, “इलाके की सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर ली गई है।” 

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए थे और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निजी दुश्मनी के चलते हत्या किए जाने का संदेह है।  

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीरोहिणीदिल्लीकेसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट