लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद के खिलाफ ‘यौन शोषण’ मामले पर महिला आयोग ने उप्र के डीजीपी को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: August 28, 2019 16:02 IST

आयोग ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की वह निंदा करता है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा, ‘‘इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हम मामले का स्वत: संज्ञान ले रहे हैं। हमने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देआयोग ने यह भी कहा कि मामले की जल्द जांच कराई जाए और लड़की एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।छात्रा के पिता की तहरीर पर चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। 

पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ ‘यौन शोषण’ का आरोप लगाने वाली छात्रा के लापता होने के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया और विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

आयोग ने डीजीपी से यह भी कहा है कि इस मामले की जल्द जांच कराई जाए और पीड़ित लड़की एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। महिला आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आयोग ने उन खबरों का संज्ञान लिया है जिनके मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक विधि महाविद्यालय की छात्रा ने चिन्मयानंद पर ‘यौन शोषण’ का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया और पिछले तीन दिनों से वह लापता है।

आयोग ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की वह निंदा करता है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा, ‘‘इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हम मामले का स्वत: संज्ञान ले रहे हैं। हमने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।’’

आयोग ने यह भी कहा कि मामले की जल्द जांच कराई जाए और लड़की एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि शाहजहांपुर में चिन्मयानंद के एक विधि महाविद्यालय से एलएलएम कर रही एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने और खुद के बदहाली में जीने की बात बताते हुए सरकार से मदद मांगी थी।

यह लड़की बीते तीन दिनों से लापता है। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर चिन्मयानंद के विरुद्ध अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई