मां ने घर से लिए पहले 20 हजार रुपए फिर बेटे के साथ भागकर किया शादी, पति के आरोप पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 19, 2022 08:56 IST2022-05-19T08:50:55+5:302022-05-19T08:56:43+5:30

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ 20 हजार रुपए लेकर भाग गई है। इस पर उसने पुलिस में शिकायत भी की है।

women take 20 thousand ran way with son marry allege husband indraram uttrakhand police file case Bazpur Udham Singh Nagar babli | मां ने घर से लिए पहले 20 हजार रुपए फिर बेटे के साथ भागकर किया शादी, पति के आरोप पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें पूरा मामला

मां ने घर से लिए पहले 20 हजार रुपए फिर बेटे के साथ भागकर किया शादी, पति के आरोप पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Highlightsएक मां के अपने बेटे के साथ भाग जाने की एक खबर सामने आई है।बेटे के साथ 20 हजार रुपए लेकर भागने का आरोप महिला के पति ने लगाया है। मामले में पति ने पुलिस से भी शिकायत की है।

देहरादून: उत्तराखंड के बाजपुर में अपने बेटे के साथ एक मां के भाग जाने का एक मामला सामने आया है। मामले में एक पिता ने अपने बेटे और बीवी पर यह आरोप लगाया है कि वे दोनों एक साथ भाग गए हैं। यही नहीं उसने यह भी आरोप लगाया कि दोनों ने 20 हजार रुपए भी लेकर फरार हुए हैं। मीडिया में यह खबर आते ही चर्चा का विषय बना रहा है। बुजुर्ग ने इसको लेकर पुलिस से भी शिकायत की है और दोनों पर मामला दर्ज करवाया है। 

क्या है पूरा मामला

बाजपुर के रहने वाले इन्द्रराम नामक एक बुजुर्ग ने पुलिस में यह शिकायत की है कि उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ 20 हजार रुपए लेकर भाग गई है। उसने यह भी आरोप लगाया कि वे दोनों शादी भी कर लिए है। मामले में आगे बोलते हुए बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि 11 साल पहले उसने बबली नामक एक महिला से शादी की थी जिसके पहले पति से दो लड़के थे। इन दोनों के शादी करने के बाद बबली के दोनों बेटों ने घर छोड़ दिया था और वे घर नहीं आते थे। 

बुजुर्ग का यह भी आरोप है कि कुछ दिनों से उसके दोनों बेटों में से एक बेटा घर आने लगा था और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। उसने बताया कि वह मां-बेटे के रिश्ते को समझते हुए उन पर शक नहीं किया। उसकी पत्नी के घर छोड़ देने के बाद बुजुर्ग ने दोनों पर पैसे लेकर भाग जाने और शादी करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने बताया कि बबली के साथ उसके तीन संतान है। 

क्या कहना है पुलिस का 

मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच कर रहे बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि किसी विवाद के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है और अपनी बड़ी बेटी के घर रह रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि वह किसी कंपनी में मजदूरी का काम करती है। एसआई गोस्वामी ने आगे बताया कि बुजुर्ग उसे हमेशा पीटता था और उसका बेटा उसे बचाता था जिसे लेकर वह उसके बेटे पर गलत आरोप लगाता था। पुलिस ने सौतेले बेटे के साथ भाग जाने की बात को गलत बताया है। 
 

Web Title: women take 20 thousand ran way with son marry allege husband indraram uttrakhand police file case Bazpur Udham Singh Nagar babli

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे