पति गया था चाय लेने महिला कर रही थी ट्रेन का इंतजार, आरोपी ने स्वच्छ टॉलेट इस्तेमाल करने का ऑफर देकर शौचालय में किया रेप, मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: March 21, 2022 11:57 IST2022-03-21T11:53:30+5:302022-03-21T11:57:03+5:30

मामले में एसएचओ आरएन राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो टीमों को आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया है।

women rape in Pratapgarh railway station on offer of free clean toilet use up police registered case accused fled crime news in hindi | पति गया था चाय लेने महिला कर रही थी ट्रेन का इंतजार, आरोपी ने स्वच्छ टॉलेट इस्तेमाल करने का ऑफर देकर शौचालय में किया रेप, मामला दर्ज

पति गया था चाय लेने महिला कर रही थी ट्रेन का इंतजार, आरोपी ने स्वच्छ टॉलेट इस्तेमाल करने का ऑफर देकर शौचालय में किया रेप, मामला दर्ज

Highlightsट्रेन की इंतजार कर रही महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर रेप हुआ है। आरोपी ने महिला को स्वच्छ टॉलेट इस्तेमाल करने का ऑफर देकर दुष्कर्म किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला के साथ पब्लिक टॉयलेट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 10 मार्च को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला अपनी पति के साथ रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी यह घटना घटी है। जुर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

कोतवाली थाना के थाना प्रभारी (एसएचओ) आरएन राय के मुताबिक, पीड़िता अपनी पति के साथ प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसके बाद उसका पति पास के एक दुकान से चाय लाने के लिए चला गया था। तभी मौका का फायदा उठाकर आरोपी अन्ना वहां आया और महिला को पास के एक स्वच्छ टॉयलेट की चाभी देकर उसे शौचालय को इस्तेमाल करने को कहा था। महिला जब चाभी लेकर टॉयलेट का इस्तेमाल करने गई तो आरोपी वहां आ पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था।

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि घटना के बाद जब पीड़िता वापस रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी तो उसने आरोपी को देखा था जिसके बाद इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी थी। पति मामले को सुनने के बाद आरोपी को पकड़ लिया और उससे लड़ाी करने लगा। इस बीच आरोपी के घर वाले भी आ गए और पीड़िता के पति से मारपीट करने लगे थे। 

इस घटना के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को सूचित किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। एसएचओ आरएन राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो टीमों को आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया है और उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा। मामले में पुलिस ने आईपीसी के धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Web Title: women rape in Pratapgarh railway station on offer of free clean toilet use up police registered case accused fled crime news in hindi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे