लाइव न्यूज़ :

महिला पार्षद से रेप, पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के खिलाफ FIR, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 18:55 IST

मीरा भायंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेहता के सहयोगी संजय थरथरे के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने से तीन दिन पहले मेहता भाजपा छोड़ चुके थे। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि पार्षद का एक कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेहता 1999 से उसका यौन शोषण कर रहा था।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर उपनगर में एक महिला पार्षद का कथित रूप से उत्पीड़न और उसका बलात्कार करने के आरोप में पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता के खिलाफ शुक्रवार को जिले की ग्रामीण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

मीरा भायंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेहता के सहयोगी संजय थरथरे के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने से तीन दिन पहले मेहता भाजपा छोड़ चुके थे। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अधिकारी ने कहा कि पार्षद का एक कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें महिला ने मेहता पर उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेहता 1999 से उसका यौन शोषण कर रहा था और पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दे रहा था।

मेहता और थरथरे पर भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रति अत्याचार निवारण संबंधी कानून की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी बीच शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने मेहता को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि यह “त्रासद” स्थिति है कि राज्य में महिला सुरक्षा पर शोर मचाने वाली भाजपा ने अपने नेता के प्रति कोई कार्रवाई नहीं की थी।

सरनाइक ने कहा, “अगर बलात्कार और प्रताड़ना का आरोपी स्वतंत्र घूम रहा है तो कानून व्यवस्था का मुद्दा उठेगा ही।” सरनाईक ने मेहता को मराठियों से घृणा करने वाला बताया और आरोप लगाया कि मेहता ने एक बार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की संस्कृति पर सवाल खड़ा किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा