महिला ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 11, 2019 09:37 IST2019-04-11T09:37:14+5:302019-04-11T09:37:14+5:30

Women accused Rape employee of Rashtrapati Bhavan | महिला ने राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया

नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने राष्ट्रपति भवन के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि पुरुष ने उसके साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए।

उन्होंने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। महिला का आरोप है कि राष्ट्रपति भवन के स्टाफ क्वार्टर में उससे बलात्कार किया गया। हालांकि डीसीपी ने दावे से इनकार किया और कहा कि आरोपी काली बाड़ी में रहता था जहां महिला अक्सर उससे मिलने जाया करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही कहा कि वह उसके खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि कर रही है।

Web Title: Women accused Rape employee of Rashtrapati Bhavan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे