महिला ने पति और ससुर पर रेप व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: July 28, 2018 08:24 IST2018-07-28T08:24:51+5:302018-07-28T08:24:51+5:30

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत कर बलात्कार एवं अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया।

Women accused husband and father-in-law of rap and unnatural sex | महिला ने पति और ससुर पर रेप व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का लगाया आरोप

महिला ने पति और ससुर पर रेप व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का लगाया आरोप

गुड़गांव , 28 जुलाई : एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत कर बलात्कार एवं अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। गुड़गांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 377, 34, 406, 495 और 506 के तहत एक महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

इतना ही नहीं महिला ने पति के साथ ही इस सिलसिले में  ससुर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच कर रही है।

अनाथाश्रम में बच्चे के साथ ‘यौन दुर्व्यवहार” करने वाला आरोपी गिरफ्तार शहर में मुस्लिम अनाथाश्रम से संबद्ध एक मौलवी को एक बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांडः लड़कियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, ड्रग्स देकर हर रात होता था बलात्कार

अनाथाश्रम के दो अन्य बच्चों ने बताया कि वह हाल ही में यहां से इसलिए भाग गए थे क्योंकि संस्थान में आने वाले मौलवियों में से एक , दूसरे सहवासी के साथ यौन दुर्व्यवहार करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौलाना रहीम (21) को आज शाम गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बाल अधिकार कार्यकर्ता डॉ यामिनी आदबे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Web Title: Women accused husband and father-in-law of rap and unnatural sex

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे