लाइव न्यूज़ :

2 लोग खड़े होकर देखते रहे तमाशा, तीसरा आदमी पार्क में महिला का करता रहा रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 18, 2019 13:51 IST

घटना ब्रिटेन के ग्रेट मैनचेस्टर मेसनेस पार्क की है। वहां एक अकेली ठहल रही महिला के साथ एक शख्स ने रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्दे16 नवंबर की रात तकरीबन 9 बजे महिला अकेले पार्क में ठहल रही थी, जब ये घटना हुई। इस घटना को दूसरे शख्स ने देखा तो उसने पुलिस को फोन करके सारी बात बताई।

ब्रिटेन के ग्रेट मैनचेस्टर के एक पार्क में महिला के साथ रेप किया गया है। महिला के साथ जब आरोपी रेप कर रहा था तो वहां खड़े दो लोग इस चीज का तमाशा देख रहे थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सहित उन दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। घटना 16 नवंबर के मेसनेस पार्क की है। 

वेबसाइट मेट्रो में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 नवंबर की रात तकरीबन 9 बजे महिला अकेले पार्क में ठहल रही थी। पार्क में टहलने के दौरान महिला ने तीनों शख्स से बातचीत शुरू की। महिला के बात करते हुए तब तक 9.20 हो चुके थे। इसी दौरान उन तीनों में से एक शख्स ने महिला के साथ जबरन रेप किया और बाकी के दो लोग वहां खडे़ होकर देखने लगे। 

इस घटना को दूसरे शख्स ने देखा तो उसने पुलिस को फोन करके सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र क्रमश  24, 25 और 33 साल है। 

जीएमपी के विगान जिले के डिटेक्टिव सार्जेंट सारा बेल ने कहा कि आरोपियों ने एक अकेली महिला को देखकर उसपर हमला किया था। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि इस तरह की घटना अगर वह अपने आस-पास देखें तो फौरन पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

टॅग्स :रेपब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज