लाइव न्यूज़ :

बंदूक की नोक पर पहले किडनैपिंग फिर नशीली दवा खिलाकर चलती कार में रेप, आरोपी का दोस्त बना रहा था वीडियो

By भाषा | Updated: November 25, 2019 10:52 IST

पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बंदूक दिखा कर जबरन कुछ मादक पदार्थ खिला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के बाद आरोपी ने पीड़िता को उसके कॉलेज के बाहर फेंक दिया और किसी को ना बताने की धमकी दी। लिस ने फरार सुबोध एवं उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि, दोस्तों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 साल के एक युवक ने 24 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया और चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया । इस दौरान युवक के दोस्तों ने इस जघन्य कृत्य का वीडियो भी बनाया ।

पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी । नयी मंडी के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि विज्ञान में स्नातक कर रही पीड़िता शनिवार की सुबह अपने घर से कालेज जा रही थी । वहीं भोपा रोड पर सुबोध अपने दो दोस्तों के साथ उसकी ताक में घात लगाकर एक कार में बैठा था ।

पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बंदूक दिखा कर जबरन कुछ मादक पदार्थ खिला दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद सुबोध ने उसका बलात्कार किया और उसके दोस्तों ने इस कुकृत्य का फिल्म बनाया। इसमें कहा गया है कि इसके कुछ घंटे के बाद पीड़िता को उसके कॉलेज के बाहर छोड़ते हुए आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार सुबोध एवं उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि, दोस्तों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह