लाइव न्यूज़ :

सारण में महिला की दबंगई, भाड़ा मांगने पर रिक्शा चालक पर चाकू से 10 वार किए, सरेआम घटना को अंजाम, भीड़ मूकदर्शक

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2021 20:22 IST

बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के पंकज सिनेमा रोड के रामराज चौक का मामला है. चालक को चाकू से गोद कर बुरी तरह से घायल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है लोग सकते में हैं.चाकू वाली इस महिला की वजह से दहशत का माहौल है.रिक्शा चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पटनाः बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की दबंगई देखकर सभी दंग रह गये. एक महिला एक रिक्शा चालक के लिए काल बन गई. दबंग महिला ने अपना वाजिब रिक्शाभाड़ा मांगने वाले रिक्शा चालक को चाकू से गोद कर बुरी तरह से घायल कर दिया.

महिला ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है लोग सकते में हैं. चाकू वाली इस महिला की वजह से दहशत का माहौल है. रिक्शा चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के पंकज सिनेमा रोड के रामराज चौक पर बुधवार की देर शाम एक महिला ने रिक्‍शावाले को चाकू से गोद डाला.

ताबड़तोड़ हमले कर दिए. इस दौरान भीड़ मूकदर्शक बनी रही. किसी ने कारण पूछा तो उसने कहा कि उसके साथ छेडखानी हुई है. कुछ ही देर में महिला वहां से चंपत हो गई. उसके जाने के बाद गंभीर हालत में रिक्‍शावाले को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. तब उसने बताया कि वाजिब भाडा मांगने पर महिला ने उसके साथ ऐसा किया है.

पुलिस चाकू वाली महिला की तलाश में जुटी है. घायल रिक्शा चालक की पहचान दहियावां निवासी स्व मोहन महतो के पुत्र राजेश महतो के रूप में हुई है, जबकि महिला का कोई अता पता नहीं चला है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात एक महिला हथुआ मार्केट से खरीदारी करके निकली और हथुआ मार्केट के गेट के सामने खडे़ रिक्शा पर बैठ गई और रामराज्य चौक पहुंचाने का आदेश रिक्शा चालक को दिया. रिक्शा चालक ने महिला को रामराज्य चौक पहुंचा दिया और फिर अपना भाड़ा मांगा. रिक्शा भाड़ा के लेन-देन में कुछ कीच कीच हुई.

इसके बाद महिला ने आव देखा न ताव, पर्स से चाकू निकाला और रिक्‍शावाले पर टूट पड़ी. उसपर चाकू से आठ से दस वार किए. इस दौरान किसी ने भी उसे बचाने की हिम्‍मत नहीं की. महिला पुलिस में शिकायत करने की बात कहते हुए वह वहां से रफूचक्‍कर हो गई.

इस दौरान करीब आधा घंटा तक रिक्‍शा चालक खून से लथपथ हो वहीं तड़पता रहा. इसी दौरान राशिद नामक एक व्‍यक्ति ने उसे सदर अस्‍पताल में भर्ती करवाया. इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल करने में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा