लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में महिला थाना प्रभारी सट्टा कारोबारी से रिश्वत लेते रंगे हाथों धरी गई, हर महीने मांगती थी 20 हजार की घूस

By बृजेश परमार | Updated: April 25, 2022 18:46 IST

थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसट्टा कारोबारी से 29 हजार की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ाघूस के लिए जबरन सट्टा चलाने का दबाव बना रही थी थाना प्रभारी

उज्जैन: लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने आगर मालवा जिले के कानड़ थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को सट्टे के कारोबारी से 29 हजार की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा है। थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा किया गया है।

लोकायुक्त निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा के अनुसार आवेदक रितेश राठोर निवासी कानड़ जिला आगर मालवा ने 11 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि थाना प्रभारी कानड़ मुन्नी परिहार उससे दबाव बनाकर सट्टा चलाने का कह रही है ओर इस के लिए हर महीने 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रही है। 

आवेदक की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को डीएसपी राजकुमार सर्राफ द्वारा टीम का गठन कर ट्रैप आयोजित किया गया। टीम ने थाना कानड़ जिला आगर मालवा में आवेदक से 29 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए थाना प्रभारी मुन्नी परिहार को रंगे हाथों पकड़ा। बातचीत के दौरान थाना प्रभारी कानड़ ने आवेदक से पिछले महीने के बाकी 9 हजार ओर चालू महीने के बीस हजार रुपए के हिसाब से कुल 29 हजार की मांग की थी।

आवेदक के अनुसार कोरोना लॉकडाउन में गल्ले के व्यापार में नुकसान होने से उसने वर्ष 2021 में सट्टा चलाया था, जिसके लिए थाना प्रभारी मुन्नी परिहार हर महीने उससे 20 हजार रुपए लेती थी। अब सट्टा नहीं खिलाना चाहता था इसके बावजूद मैडम दबाव बनाकर सट्टा चलवा रही थी और रिश्वत के रूप में हर महीने 20 हजार रुपए मांग रही थी।

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई