लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बेटी ने 50 लाख के फ्लैट के लिए की अपने ही माता-पिता की हत्या

By नियति शर्मा | Updated: March 12, 2019 16:22 IST

दिल्ली की 26 वर्षाय महिला ने फ्लेट के लालच में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही माता- पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद उनकी लाश को सूटकेस में भर कर नाले में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदेविंदर कौर अपने माता-पिता के पश्चिम विहार(दिल्ली) स्थित 50 लाख के फ्लैट पर कब्जा करना चाहती थींदेविंदर कौर ने अपने बॉयफ्रेंड प्रिंस के साथ मिलकर की माता-पिता की हत्यादेविंदर कौर पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं

दिल्ली की 26 साल की देविंदर कौर पर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही माता- पिता की हत्या का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या के बाद दोंनो के शरीर को सूटकेस में भर कर नाले में फेंक दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार देविंदर कौर अपने माता-पिता के पश्चिम विहार(दिल्ली) स्थित 50 लाख के फ्लैट पर अधिकार करना चाहती थी और इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

डबल-मर्डर का यह मामला तब सामने आया जब नांगलोई सैयद विलेज के पास नाले में तैरता हुआ सूटकेस मिला जिसमें एक महिला की लाश बरामद हुई। शिनाख्त के बाद पता चला की लाश 43 वर्षीय जगीर कौर की हैं। जांच में सामने आया की जगीर कौर के पति गुरमीत कौर भी लापता हैं। उनकी लाश भी उसी शाम नांगलोई सैयद विलेज के नाले में मिली। 

पूछताछ के दौरान देविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि जिस दिन उसके माता-पिता लापता हुए थे वह दिल्ली शहर में नहीं थी। हांलाकि CCTV फुटेज और फोन कॉल डिटेल से पुलिस को उन पर संदेह हुआ। लगातार पूछताछ में सामने आया कि देविंदर कौर ने अपने बॉयफ्रेंड प्रिंस के साथ मिलकर अपने माता-पिता  की हत्या की थी।

देविंदर कौर ने आगे बताया कि वह शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। एक साल पहले ही वह अपने पति का घर छोडकर मायके आई थीं, वही उनकी मुलाकात प्रिंस से हुई जो एक इवेंट कंपनी में काम करता है। कौर ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार अपने माता-पिता  को प्रॉपर्टी उसके नाम करने को कहा पर वे लगातार मना कर रहे थे।

इस बात से नाराज हो कर कौर ने पहले तो अपने माता-पिता  को नींद की गोलियां खिलाई और फिर अपने बॉयफ्रेंड प्रिंस के साथ मिलकर  उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो ओर लोगों शामिल हैं जिनकी पुलिस अभी तलाश कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह