शर्मनाक: मुंबई लोकल में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 11:57 IST2018-04-06T11:57:30+5:302018-04-06T11:57:30+5:30
मुंबई शहर में देर रात एक महिला से लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना को एक वीडियो ने कैद कर लिया है।

शर्मनाक: मुंबई लोकल में महिला के साथ हुई छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना
मुंबई, 6 अप्रैल: सपनों की नगरी कहा जाने वाला मुंबई शहर महिलाओं की सुरक्षा के लिए जाना जाता है। लेकिन हाल ही में यहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। मुंबई शहर में देर रात एक महिला से लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना को एक वीडियो ने कैद कर लिया है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं।
सामने आए वीडियो के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। जब ठाणे से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) जा रही लोकल ट्रेन में कुर्ला और दादर के बीच दिव्यांग बोगी में एक शख्स चढ़ा। इस व्यक्ति ने ट्रेन में आते ही महिला को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ की और बदसलूकी की। करने लगा।
वहीं, जिस डिब्बे में महिला थी कहा रहा है और भी लोग उसमें मौजूद थे। कुर्ला और दादर के बीच एक शख्स बोगी में चढ़ा और महिला के साथ बदसलूकी करने लगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक व्यक्ति सीट पर बैठी महिला के ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। महिला के विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना और उसने महिला के साथ बदसलूकी की है। नशे में धुत व्यक्ति यह पदार्थ महिला के ऊपर उड़ेलने का प्रयास करता भी दिखा।
#BREAKING Drunk man assaults woman, cops refuse to intervene, brute thrashes wife in Mumbai local, shocking assault caught on cam @Aruneel_S shares more details pic.twitter.com/6c0legJkGb
— TIMES NOW (@TimesNow) 6 April 2018
वहीं, डिब्बे में मौजूद लोगों ने इस व्यक्ति को रोकने का खासा प्रयास भी किया, लेकिन नशे में धुत इस व्यक्ति ने नहीं सुनी। खबर के मुताबिक इस घटना के समय दिव्यांग बोगी में महाराष्ट्र सिक्योरिटी फोर्स का जवान भी मौजूद था, जिसने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद ट्रेन के दादर पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और