UP Crime: 4 साल की मासूम बच्ची को गर्भवती चाची ने बेरहमी से मारा, बोरी में मिली लाश, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे दंग

By गुणातीत ओझा | Updated: March 9, 2020 09:23 IST2020-03-09T09:23:06+5:302020-03-09T09:23:06+5:30

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कलयुगी चाची ने चार साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला ने बच्ची के शव को बोरी में बांधकर छिपा दिया था।

woman killed 4 year old innocent niece in meerut uttar pradesh | UP Crime: 4 साल की मासूम बच्ची को गर्भवती चाची ने बेरहमी से मारा, बोरी में मिली लाश, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चाची ने जलन के चलते चार साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर कर दी हत्या

Highlightsउत्तर प्रदेश के मेरठ में चाची ने जलन के चलते चार साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर कर दी हत्यामामले के खुलासे के बाद आरोपी के घर वालों ने पति पर लगाया बच्ची की हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप

मेरठः मां समान चाची ने मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल कर दिया। चार साल की मासूम बच्ची का कसूर बस इतना था कि वो अपने चाचा को बहुत प्यारी थी। चाचा के बच्ची के प्रति लगाव ने आरोपी चाची को बेरहम बना दिया और उसने मासूम का गला घोंट दिया। मानवता का खून करती यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है। मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

उत्तर प्रदेश में मेरठ के इंचौली के गांव सिखेड़ा में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात का पता चलने पर हर कोई सन्न रह गया। जब चार साल की बच्ची की लाश चाची के घर की दोछत्ती पर मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची से चाचा बेहद प्यार करता था और यह बात चाची को नागवार गुजरी। बच्ची से जलन के चलते आरोपी  ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बच्ची को खोजने का नाटक भी करती रही। वह काफी देर तक गांव के कई लोगों के घर भी बच्ची को तलाशने गई। शक होने पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो दोछत्ती पर बच्ची की लाश बोरी में पड़ी मिली।

पुलिस ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि चार साल की बच्ची हिमानी को उसका चाचा लोकेश बेहद प्यार करता था। मासूम हिमानी भी अधिकांश समय चाचा के साथ ही बिताती थी। चाचा उस पर जान छिड़कता था। यह बात लोकेश की पत्नी कंचन को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसके चलते आरोपी महिला का लोकेश से झगड़ा भी होता रहता था।

इस मामले में देर रात कंचन के मायके पक्ष के लोग इंचौली थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश, पत्नी कंचन से दहेज की मांग करता था। कंचन का उत्पीड़न करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश ने बच्ची की हत्या कर दी और कंचन को हत्या के आरोप में फंसा दिया।

Web Title: woman killed 4 year old innocent niece in meerut uttar pradesh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे