लाइव न्यूज़ :

महिला ने नरबलि के लिए किया नवजात को अगवा, बच्चे के बदले मृत पिता को चाहती थी जिंदा करना, पहुंची सलाखों के पीछे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 12, 2022 16:05 IST

देश की राजधानी दिल्ली में एक 25 साल की महिला ने एक नवजात को महज इसलिए अगवा किया क्योंकि वो उसकी बलि देकर अपने मृत पिता को जिंदा करना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में महिला ने नरबलि के लिए अगवा किया 2 महीने के बच्चे को महिला नवजात बच्चे की बलि देकर अपने मृत पिता को जिंदा करने की गंदी फिराक में थी लेकिन वो अपने मकसद में कामयाब हो पाती, उससे पहले पुलिस ने उसे पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि राजधानी दिल्ली में नरबलि के लिए किसी नवजात को अगवा किया जा सकता है। जी हां लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य है कि दिल्ली में एक महिला ने एक नवजात को महज इसलिए अगवा किया क्योंकि वो उसकी बलि देकर अपने मृत पिता को जिंदा करना चाहती थी।

लेकिन समय रहते दिल्ली पुलिस को महिला के भयावह अमानवीय करतूत की जानकारी हो गई और उससे पहले की वो अपने मकसद में कामयाब हो पाती। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और नवजात को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के मुताबिक हैरान और शर्मसार करने वाला यह वाकया दिल्ली के गढ़ी इलाके का है। जहां से 25 साल की आरोपी महिला श्वेता ने भूत-प्रेत और नरबलि पर भरोसा करते हुए अपने मृत पिता को जिंद करने के लिए एक 2 महीने के नवजात को अगवा कर लिया।

अपने घिनौने मकसद को कामयाब बनाने के लिए श्वेता ने बीते गुरुवार को गढ़ी इलाके से एक दो महीने के बच्चे को अगवा किया। बच्चे के अगवा होने के बाद उसकी मां थाने पहुंची और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट दर्ज कराते समय बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि वो अपनमे बेटे को अगवा करने वाली महिला को पहचानती है। उसके बताया कि अपहरण करने वाली महिला से उसकी मुलाकात सफदरजंग अस्पताल में हुई थी। महिला खुद को एक एनजीओ का मेंबर बताते हुए नवजात शिशु की जांच और विकास की जांच के बहाने उससे संपर्क में थी।

बच्चे की मां के अनुसार वो अक्सर उसके घर पर बच्चे को देखने के लिए आती-जाती थी। इस कारण परिवार के सभी लोग उसे जानते थे। गुरुवार के दिन भी वो हमारे घर बेटे को देखने के बहाने पहुंची और उसी दरम्यान उसने मेरे बेटे को अगवा कर लिया।

पुलिस ने महिला की पूरी बात सुनने के बाद श्वेता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी श्वेता की पहचान की और फिर मुखबिर की सहायता से उसके घर का पता मालूम करके उसके घर पर धावा बोला और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा पूछताछ में श्वेता ने कबूल किया कि वो बच्चे का नरबलि देकर अपने मृत पिता को जिंदा करना चाहती थी। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्वेता की गिरफ्तारी के बाद अब वो ये पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके मन में नरबलि जैसे अंधविश्वास भरी बातें किस तांत्रिक ने भरी। पुलिस श्वेता के जरिये उस तांत्रित तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि श्वेता को इस तरह का पाठ पढ़ाने वाला तांत्रिक भी जल्द ही जेल के भीतर होगा।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास