महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान, मुंबई की घटना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 20:46 IST2025-07-03T20:45:57+5:302025-07-03T20:46:02+5:30

मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया।

Woman jumped into the sea, Mumbai police constable saved her life | महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान, मुंबई की घटना...

महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान, मुंबई की घटना...

मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बचाए जाने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया, "कांस्टेबल साईनाथ देवड़े गैलेक्सी अपार्टमेंट में तैनात हैं, जहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रहते हैं।

वह बैंडस्टैंड पर गश्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने एक महिला को समुद्र में डूबते देखा। वह तुरंत किनारे पर पहुंचे और पानी में कूदकर उसे बचा लिया।" अधिकारी ने बताया कि पानी से बाहर निकाले जाने के बाद महिला आधी बेहोशी की हालत में थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, बांद्रा पश्चिम की निवासी महिला पिछले 20 वर्ष से मनोवैज्ञानिक समस्याओं का इलाज करा रही है। अधिकारी ने बताया, "बैंडस्टैंड पर टहलते समय महिला डर गई क्योंकि उसे लगा कि कोई अदृश्य शक्ति उसका पीछा कर रही है और वह समुद्र में कूद गई।" कांस्टेबल की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ की लोगों ने प्रशंसा की और मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर घटना के बारे में एक पोस्ट डाली। 

Web Title: Woman jumped into the sea, Mumbai police constable saved her life

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे