लाइव न्यूज़ :

विवाहिता के साथ दरिंदगी, बदला लेने के लिए 4 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2024 12:21 IST

एक मामला लुधियाना से सामने आया यहां एक विवाहित महिला के साथ एक व्यक्ति और उसके तीन परिवार के सदस्यों ने बदला लेने के लिए कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबदला लेने के लिए कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार कियाआरोपियों में से एक की बेटी पीड़िता के भाई के साथ भाग गई थीआरोपियों ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया

नई दिल्ली:  कभी-कभी ऐसे अपराध सामने आते हैं जो रूह को झकझोर देते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया यहां एक विवाहित महिला के साथ एक व्यक्ति और उसके तीन परिवार के सदस्यों ने बदला लेने के लिए कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक की बेटी  पीड़िता के भाई के साथ भाग गई थी। यही आरोपियों को नागवार गुजरा और उन्होंने महिला से बदला लेने के लिए बारी-बारी से उसे नोचा और अपनी हवस मिटाई। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले आरोपियों ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार  पीड़िता का भाई और आरोपियों में से एक रविंदर सिंह की बेटी 30 अप्रैल को भाग गए थे। 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के परिवार ने उनकी शादी का विरोध किया था। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला किया था। ये मामला कुछ पुराना है। 1 मई की रात को, जब पीड़िता अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी और उसका पति नाइट शिफ्ट पर था, तब मौका देखकर आरोपियों ने कथित तौर पर रात 11.30 बजे उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और कृत्य का वीडियो भी बनाया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि चार लोग- रविंदर सिंह, उसका भाई वरिंदर सिंह, उसका बेटा अमन सिंह और एक अन्य सहयोगी संतोष सिंह भागे हुए जोड़े की तलाश में उसके घर आए थे। जब वे उन्हें नहीं मिले, तो आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि अगर उसने घटना की रिपोर्ट की तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी। 

चारों आरोपियों के खिलाफ टिब्बा रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता फिलहाल अपने पति और बच्चों के साथ लुधियाना में रहती है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपLudhianaक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज