लाइव न्यूज़ :

वीडियो: यूपी के नोएडा में महिला के घर हुआ हमला, शख्स ने पहले तोड़ा गेट फिर मकान में फेंका पौधों का गमला

By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 15:48 IST

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के नोएडा में एक महिला के घर पर हमला हुआ है। आरोपी शख्स द्वारा महिला के घर का गेट तोड़ा गया है। यही नहीं उसके घर में पौधों का गमला भी फेंका गया है।

लखनऊ:  यूपी के नोएडा सेक्टर 56 का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक शख्स को एक महिला के घर पर हमला करते और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे इस क्लिप में शख्स को महिला के घर का गेट भी तोड़ते हुए देखा गया है और फिर उसके घर में फूलों के गमले को फेंकते हुए देखा गया है। 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और इस बारे में ट्वीट भी किया है। मामले में संज्ञान लेते हुए डीसीपी नोएडा ने ट्वीट किया है और लिखा है कि संबंधित मामले में एफआईआर हो चुकी है और इस केस को लेकर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक शख्स एक घर में जो कि एक महिला का बताया जा रहा है उसमें हमला कर रहा है। शख्स को ताकत के साथ महिला के घर का गेट तोड़ते हुए देखा गया है। वह इतनी जोर से गेट को तोड़ता है कि घर का गेट जमीन पर गिर जाता है। यही नहीं उसे महिला के घर में फूलों का गमला भी फेंकते हुए देखा गया है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 जून की दोपहर में करीभ एक बजे घटी है। यह घटना नोएडा के सेक्टर 56 के बी-78 प्लॉट के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली गरिमा राजपूत के साथ घटी है जिसके घर में शख्स द्वारा हमला हुआ है। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई भी हुई है। 

मामले में कार्रवाई करने की बात डीसीपी नोएडा ने कही है

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर किया गया है जो अपने आपको एक पत्रकार के रूप में बताया है। यूजर ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि "ये कौन है जो ऐसे खुलेआम योगी जी के राज में गुंडई कर रहा है? यह Sector 56, Noida में किसी महिला के साथ हुई घटना बताई जा रही है।"

घटना का संज्ञान नोएडा पुलिस ने भी लिया है और उक्त मामले में थाना नोएडा के सेक्टर-58 में मामला दर्ज हुआ है, इसकी जानकारी भी डीसीपी नोएडा द्वारा दी गई है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशनॉएडावायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह