लाइव न्यूज़ :

महिला बैंक में घुसी और खुद को लगा ली आग, नौकरी को लेकर चल रही थी परेशान

By गुणातीत ओझा | Updated: June 4, 2020 07:45 IST

गुस्साई महिला ने बैंक में घुसते ही खुदपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर आग लगा ली। महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथमदृष्टया सामने आया है कि महिला नौकरी को लेकर परेशान चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेरला के कोल्लम जिले में महिला के आत्महत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने बैंक में संविदाकर्मी थी। बुधवार को महिला बैंक में घुसी और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली।पुलिस ने कहा, "गवाहों ने हमें बताया कि वह नौकरी से संबंधित मुद्दों से गुजर रही थी, हमें अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।"

चेन्नई। केरला के कोल्लम जिले में महिला के आत्महत्या का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने बैंक में संविदाकर्मी थी। बुधवार को महिला बैंक में घुसी और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। महिला के आग लगाते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। जब तक आग बुझाई जाती, महिला की मौत हो चुकी थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने ऐसा दर्दनाक कदम क्यों उठाया।

महिला ने बुधवार को कोल्लम में एक सहकारी बैंक के अंदर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यवती के रूप में हुई है और वह पुथुकलम सेवा सहकारी बैंक में एक अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी।

पुलिस ने कहा, "गवाहों ने हमें बताया कि वह नौकरी से संबंधित मुद्दों से गुजर रही थी, हमें अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।" पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है। लोगों ने बताया कि यह अपने आप में पहला ऐसा मामला है जिसमें किसी महिला ने बैंक के अंदर खुद को आग लगाई है। मामले को लेकर बैंक की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासकेरलबैंकिंगभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO