लाइव न्यूज़ :

झारखंड: महिला के साथ गैंगरेप, गुप्तांग में डंडा डाले जाने के बाद मौत

By भाषा | Updated: November 9, 2018 02:02 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी।

Open in App

झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया और महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया, जिसके बाद तड़प कर उसकी मौत हो गयी। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक:एसडीपीओः बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है तथा अपराध में शामिल उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी। जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था। वह अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर समीप के खेत में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी। महिला बेहोश हो गई। 

सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया। परंतु सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी।

इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा बीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जब्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :गैंगरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!