लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के बेलगावी में महिला के साथ दरिंदगी, भीड़ ने निर्वस्त्र कर घुमाया, 7 आरोपी हुए गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 12, 2023 12:00 IST

कर्नाटक के सीमावर्ती जिले बेलगावी में एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। हिंसक भीड़ ने पीड़िता को महज इस कारण से निर्वस्त्र करके सार्वजनिक तौर पर घुमाया और मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के बेलगावी में एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई हैहिंसक भीड़ ने पीड़िता को महज इस कारण से निर्वस्त्र करके सार्वजनिक तौर पर घुमाया और मारपीट कीपीड़िता के बेटे पर आरोप है कि वो गांव की किसी लड़की को भगाकर ले गया है

बेंगलुरु: कर्नाटक के सीमावर्ती जिले बेलगावी में एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई है। हिंसक भीड़ ने पीड़िता को महज इस कारण से निर्वस्त्र करके सार्वजनिक तौर पर घुमाया क्योंकि उसके बेटे पर आरोप था कि उसने किसी लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और उसके साथ फरार हो गया था।

घटना के संबंध में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि बेलगावी में हुई घटना के संबंध में कार्रवाई की गई है और अब तक पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का लगभग 24 साल का लड़क गांव के किसी लड़की से प्यार करता था। वे दोनों एक साथ भाग गए थे। जिसके बाद प्रतिशोध भीड़ ने लड़के की मां को जबरदस्ती भीड़ में खिंचा और उसके कपड़े उतारकर बिजली के खंभे से बांध दिया।"

गृहमंत्री ने आगे कहा, "हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और उसकी जान बचाई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और लगभग सात लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। आगे की जांच चल रही है और हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह लड़का और लड़की कहां भाग गये हैं।"

बेलगावी पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार को एक 42 वर्षीय महिला को उसके बेटे द्वारा एक लड़की के साथ भाग जाने के बाद गांव की भीड़ ने नग्न कर घुमाया गया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की।

इस संबंध में बीजेपी विधायक भरत शेट्टी ने कहा कि बीजेपी राज्य सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ कल बेलगावी में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, "हमने बेलगावी में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन बुलाने की योजना बनाई है। सरकार के खिलाफ विरोध की बहुत आवश्यकता है और लोगों को यह जानने की जरूरत है कि उनके साथ क्या हो रहा है। लोगों को इस सरकार के रवैये को जानने की जरूरत है कि वो लोगों के प्रति कैसा रवैया रखती है।"

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा