लाइव न्यूज़ :

Horrific Tarn Taran Video: भयावह मंजर!,महिला से मारपीट, अर्धनग्न कर घुमाया गया, आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 16:41 IST

Horrific Tarn Taran Video: पीड़ित महिला के बेटे ने युवती के परिजनों की इच्छा के खिलाफ उससे (युवती से) शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रचारित प्रसारित हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को हुई। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Horrific Tarn Taran Video:पंजाब के तरन तारन के वल्टोहा गांव में 55-वर्षीया एक महिला के साथ उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और उसे अर्धनग्न करके घुमाया। पीड़ित महिला के बेटे ने युवती के परिजनों की इच्छा के खिलाफ उससे (युवती से) शादी की थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता को अर्धनग्न करके घुमाए जाने का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी प्रचारित प्रसारित हुआ। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 मार्च को हुई।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह अपने घर पर अकेली थी जब उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया गया। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में शामिल आरोपियों में से तीन की पहचान कुलविंदर कौर मणि, शरणजीत सिंह शन्नी और गुरचरण सिंह के रूप में की गई है। शिकायत के आधार पर तीन अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास