लाइव न्यूज़ :

‘बाइक टैक्सी’ चालक और उसके दोस्त ने केरल की 22 वर्षीय युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2022 14:07 IST

‘बाइक टैक्सी’ चालक और उसके दोस्त ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती के साथ उस समय बलात्कार किया, जब पीड़िता ने कहीं जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने आधी रात के आसपास अपने दोस्त के यहां जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की।पुलिस सूत्र ने बताया कि पीड़िता केरल की रहने वाली है।युवती ने एक मित्र के घर से दूसरे मित्र के पास जाने के लिए ‘रेपीडो’ से टैक्सी सेवा बुक की थी।

बेंगलुरुः टेक सिटी बेंगलुरु में महिला सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बेंगलुरु में फिर से वीभत्स घटना हुई है। केरल की एक 22 वर्षीय युवती का बाइक टैक्सी ड्राइवर और उसके सहयोगी द्वारा कथित रूप से गैंगरेप किया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना पिछले शुक्रवार 25 नवंबर को हुई, जब पीड़िता ने आधी रात के आसपास अपने दोस्त के यहां जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक युवती ने आधी रात को 'रैपिडो' नाम की बाइक टैक्सी सर्विस बुक की। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार के बीच की रात में इलेक्ट्रॉनिक सिटी थानाक्षेत्र में हुई। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि पीड़िता केरल की रहने वाली है।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने कहा, ‘‘युवती ने एक मित्र के घर से दूसरे मित्र के पास जाने के लिए ‘रेपीडो’ से टैक्सी सेवा बुक की थी। रास्ते में चालक मौके का फायदा उठाकर पीड़िता को अपने स्थान पर ले गया, जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ बलात्कार किया। अपराध के दौरान एक महिला भी मौके पर मौजूद थी।’’

रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 26 नवंबर को जब पीड़िता बीमार महसूस करने पर चिकित्सक के पास गई, तब मामला प्रकाश में आया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक दल की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकेरलरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा