लाइव न्यूज़ :

रिश्ते का खूनः करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से मां ने दमाद के संग मिलकर विधवा बेटी को मार डाला

By भाषा | Updated: July 20, 2019 18:03 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, तथा आज उसकी हत्या के आरोप में उसके जीजा सगरूद्दीन तथा मां बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को पता चला है कि हुस्न आरा के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपए हैं व उसके नाम से करोड़ों की जमीन है।उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की मां बानो और जीजा ने एक षड्यंत्र के तहत लाठी से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से मां ने अपने दमाद के संग मिलकर अपनी ही विधवा बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में हालांकि, सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली हुस्नारा नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी मां बानो ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, तथा आज उसकी हत्या के आरोप में उसके जीजा सगरूद्दीन तथा मां बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि हुस्न आरा के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपए हैं व उसके नाम से करोड़ों की जमीन है। आरा के पति की पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की मां बानो और जीजा ने एक षड्यंत्र के तहत लाठी से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा इस मामले को आत्महत्या बताकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मृतका की अकूत संपत्ति को हड़पना चाहते थे, इसलिए उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व मृतका के खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज