लाइव न्यूज़ :

पुणे में रहने के दौरान पत्नी ने उसे छोड़कर एनसीपी कार्यकर्ता के साथ की शादी, शरद पवार को टेलीफोन पर धमकी देने वाला आरोपी ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 16:11 IST

पुलिस ने कहा कि बिहार जाने से पहले आरोपी युवक पुणे में पत्नी के साथ 10 साल तक रहा। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पटना से गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इसी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया।टेलीफोन पर फोन करके पवार को जान से माने की धमकी दी थी।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्र्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार को टेलीफोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह राकांपा कार्यकर्ता के साथ पत्नी के भाग जाने के मामले में पवार द्वारा हस्तक्षेप नहीं किए जाने से नाराज था।

उसने बताया कि इसी वजह से इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बिहार जाने से पहले आरोपी युवक पुणे में पत्नी के साथ 10 साल तक रहा। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पटना से गिरफ्तार किया।

युवक पर आरोप है कि उसने टेलीफोन पर फोन करके पवार को जान से माने की धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पूछताछ के बाद उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।’’

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने दावा किया कि बिहार आने से पहले वह पुणे में अपनी पत्नी के साथ 10 साल तक रहा। उसने यह भी दावा किया कि पुणे में रहने के दौरान उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली जो एक रांकपा कार्यकर्ता है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने दक्षिण मुंबई स्थित पवार के आवास पर टेलीफोन पर फोन किया, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जिसके कारण उसने उन्हें मौत की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक के दावे की सत्यता की अभी जांच बाकी है और आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीशरद पवारPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली