Wife Killed Husband: पत्नी बनी बेरहम, ईंट मार कर पति की हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 18:48 IST2024-08-09T18:43:06+5:302024-08-09T18:48:42+5:30
Wife Killed Husband with Brick: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से ईंट मारकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Wife Killed Husband: पत्नी बनी बेरहम, ईंट मार कर पति की हत्या, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से ईंट मारकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पत्नी ने अपने पति की हत्या कर खोपड़ी से भेझा बाहर निकाला दिया।
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) August 8, 2024
पति ने पत्नी से नॉनवेज बनाने की कई लेकिन पत्नी ने नॉनवेज बनाने की वजह पति का सर फोड़ दिया और सर में ईंट मार मार के उसका भेझा निकलती रही।#वीडियो_वायरलpic.twitter.com/cXzXKXIQo0
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथौड़ा गांव में रहने वाले सतपाल (45) का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने पत्नी की डंडों से पीट दिया। दोनों के बीच हुई मारपीट में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका पति बहुत ही क्रूर था और उसे कमरे में बंद करके मारता-पीटता था। अधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसमें महिला ने पहले अपने पति को डंडे से पीटा और उसके बाद ईट मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।