लाइव न्यूज़ :

बीवी को मिली सरकारी नौकरी तो पति ने काट दी हाथ की कलाई, जानिए वारदात की असली वजह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 6, 2022 19:30 IST

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान स्थित केतुग्राम में एक पति अपने पत्नी की सरकारी नौकरी मिलने से इतने गुस्से में था कि उसने बीते रविवार को धारदार हथियार से अपने बीवी के के दाहिनी हाथ की हथेली को काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी को मिली सरकारी नौकरी तो पति ने काट दी हाथ की कलाई बीवी के सरकारी नर्स बनने से पति और ससुराल वाले थे बेहद खफा वारदात पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित केतुग्राम का है, आरोपी फरार हैं, पुलिस कर रही है तलाश

बर्दवान: पश्चिम बंगाल में एक शख्स ने हैवानियत की सारी सीमाओं को पार करते हुए एक ऐसे संगीन वारदात को अंजाम दिया, जिसे जानने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हुआ कि कोई इंसान इतना क्रूर कैसे हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी बर्दवान स्थित केतुग्राम में एक पति को अपने पत्नी की सरकारी नौकरी मिलने से इतनी जलन हुई कि उसने बीते रविवार को धारदार हथियार से उसकी दाहिनी हथेली को काट दी।

बताया जा रहा है कि इस वारदात में आरोपी पति के माता-पिता भी शामिल थे, जो नहीं चाहते थे कि उनकी बहु घर के बाहर जाकर काम करे। वारदात के बाद इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई पीड़िता रेणु खातून ने बताया कि उसके पति मोहम्मद ने कत्ल करने के इरादे से उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले का बचाव करते हुए धारदार हथियार से उसकी पूरी कलाई कट गई।

हमले के कारण जब वो बेहोश हो गई तो आसपास के लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़िता रेणु ने बताया कि उसने तीन साल के कठीन परिश्रम के बाद अपनी मेहनत के बल पर स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा पास करके नर्स की नौकरी हासिल की थी। इस बात से उसका पकि मोहम्मद बुरी तरह से खफा था और उसे नौकरी न ज्वाइन करने की धमकी दे रहा था।

रेणु ने बताया कि उसे अगले ही नर्स की नौकरी ज्वाइन करनी थी लेकिन घर का माहौल इतना तल्ख हो गया था कि उसका पति हर बात पर लड़ाई करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में बर्दमान पुलिस का कहना है कि रेणु का हमलावर पति मोहम्मद किराना दुकान का मालिक है। मोहम्मद और उसके परिवार वाले रेणु के सरकारी नौकरी के बेहद खिलाफ थे।

पुलिस ने कहा कि बीते रविवार को इसी बात पर पति-पतद्नी के बीच बहस हुई। जिसके बाद गुस्साये मोहम्मद ने रेणु को जान से मारने के लिए तकिये से उसका गला घोंट दिया। उसके बाद उसने धारदार हथियार से उसकी कलाई को काट दी।

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे रेणु के पिता अजीजुल हक ने कहा कि उनकी बेटी निकाह से पहले एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम किया करती थी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास