लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः मोती नगर हत्या मामले में आरोपी की पत्नी और बेटी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 16, 2019 05:30 IST

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि परिवार के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक मुख्य आरोपी की पत्नी (45) और दूसरी उसकी बेटी (30) है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत अपराध करने की साझा मंशा में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में बेटी पर भद्दी टिप्पणियां किये जाने का विरोध करने पर कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय कारोबारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जब वह रविवार को बेटी के साथ घर लौट रहा था।पीड़ित के 19 वर्षीय बेटे को भी बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वह अभी आईसीयू में भर्ती है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने कहा कि उसे अगले 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 45 वर्षीय मुख्य आरोपी और उसके 20 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया था। उसके दो अन्य नाबालिग बेटों को भी पकड़ा गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने कहा कि परिवार के दो सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक मुख्य आरोपी की पत्नी (45) और दूसरी उसकी बेटी (30) है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के तहत अपराध करने की साझा मंशा में गिरफ्तार किया गया है।

पीड़ित के परिवार ने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं ने हमले में आरोपियों की मदद की और उनमें से एक ने अपराध में इस्तेमाल चाकू उपलब्ध कराया। अधिकारी ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिलाओं ने आरोपियों की अपराध स्थल से भागने में मदद की।

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO