लाइव न्यूज़ :

परीक्षा देने के लिए नई नवेली दुल्हन जाना चाहती थी मायके, पति ने किया मना, गुस्से में पत्नी ने काटा प्राइवेट पार्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2020 19:07 IST

बगोदर में एक नई-नवेली दुल्हन ने घरेलू विवाद में पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया. आपसी झगड़े में नवविवाहिता पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से बुरी तरह काट डाला.

Open in App
ठळक मुद्दे 22 वर्षीय कुमार मंडल की शादी बीते 30 जनवरी को हजारीबाग जिला के विष्णुगढ थाना क्षेत्र के भुताही मोरगांव  गांव की देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था, एक सप्ताह पहले इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी.

झारखंड के गिरिडीह जिले के विष्णुगढ थानाक्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बगोदर में एक नई-नवेली दुल्हन ने घरेलू विवाद में पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया. आपसी झगड़े में नवविवाहिता पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से बुरी तरह काट डाला.

आनन-फानन में पति को बगोदर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. डॉक्टरों और स्थानीय लोगों के मुताबिक पति का प्राइवेट पार्ट 60 फीसदी तक कट गया है.

घायल पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है. दो दिन पहले वह मायके से लौटी और फिर जाने की जिद करने लगी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. इससे पति बुरी तरह से जख्मी हो गया. 

इधर, मामले को लेकर पत्नी ने कहा कि वह परीक्षा देने के लिए फिर से मायके जाना चाहती थी. लेकिन मना करने पर रुक गई. पति हजारीबाग जिला के विष्णुगढ थाना क्षेत्र के नउवाडीह गांव का रहने वाला बताया गया है.

बताया गया कि 22 वर्षीय कुमार मंडल की शादी बीते 30 जनवरी को हजारीबाग जिला के विष्णुगढ थाना क्षेत्र के भुताही मोरगांव  गांव की देवी के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था, एक सप्ताह पहले इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी.

इधर पत्नी देवी ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए ऐसी किसी घटना से इन्कार किया है. बगोदर थाना प्रभारी ने बताया कि पति को घायल हालत में अस्पताल में ले जाया गया. पूछताछ में उसने बताया है. कि पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया. यहां पर प्राथमिक इलाज देकर उसको रिम्स भेज दिया गया है. आगे मामले में छानबीन जारी है. पत्नी से भी पूछताछ की जाएगी. घटना की खबर मिलते ही बगोदर में अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जुट गई.

टॅग्स :झारखंडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े