लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्नी दूसरे युवक के साथ मना रही थी रंगरेलियां, पति ने गांव वालों को बुलाकर कर दी पिटाई 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2018 20:13 IST

बिहार के गया जिले इमामगंज प्रखंड के कुंजेसर गांव निवासी विकास कुमार ने अपनी पत्नी को एक दूसरे युवक के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। उसके बाद गांववालों को एकत्र कर दोनों को जम कर पहले जमकर पिटाई की गई, फिर पुलिस को सौंप दिया गया।

Open in App

पटना, 15 सितंबर:बिहार के गया जिले इमामगंज प्रखंड के कुंजेसर गांव निवासी विकास कुमार ने अपनी पत्नी को एक दूसरे युवक के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। उसके बाद गांववालों को एकत्र कर दोनों को जम कर पहले जमकर पिटाई की गई, फिर पुलिस को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंजेसर गांव के रहनेवाले विकास कुमार की शादी पलामू जिले के कंडा गांव की रहनेवाली एक युवती के साथ 2010 में हुई थी। उसके बाद से पति-पत्नी राजी-खुशी से दांपत्य जीवन जी रहे थे। उन्हें एक बेटा और एक बेटी भी है। पारिवारिक बोझ बढने के कारण विकास कुमार परिजनों का भरण-पोषण करने के लिए दिल्ली कमाने चला गया। बीच-बीच में अपने घर आकर परिजनों की देखरेख भी करता था।

पिछले एक माह से विकास कुमार अपने घर पर आया हुआ था। इसी बीच, गांव के दोस्तों से विकास को पता चला कि तुम्हारी पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं है। बात सुनते ही विकास विचलित हो गया और मन में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ने के लिए प्लान बनाया। विकास कुमार अपनी पत्नी से यह कहते हुए घर से निकल गया कि मैं अपनी बहन के घर जा रहा हूं और रात को नहीं आऊंगा।

यह बात सुनते ही विकास की पत्नी गांव के ही अपने प्रेमी अमन कुमार को रात में घर पर बुला लिया। इस बीच, देर रात विकास कुमार अपनी योजना के अनुसार अपने घर लौट आया और आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा। लेकिन, बहुत आवाज लगाने पर भी जब पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो विकास ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर गया। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इस दौरान पत्नी और प्रेमी की जम कर धुनाई की गई।

उसके बाद आज सुबह पत्नी सहित प्रेमी को स्थानीय थाने को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है। ईमामगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि पति के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अधार पर कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली